अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 12 लोग गिरफ्तार

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 12 लोग गिरफ्तार नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने यहां एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है तथा तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम का कर्मी बताकर अमेरिका एवं कनाडा में लोगों को कथित रूप से ठगते

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 12 लोग गिरफ्तार

Article Advertisement

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 12 लोग गिरफ्तार नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने यहां एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है तथा तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम का कर्मी बताकर अमेरिका एवं कनाडा में लोगों को कथित रूप से ठगते थे। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये आरोपी अमेरिका एवं कनाडा में अपने शिकार को फोन करते थे और उन्हें यह बताकर तकनीकी सहयोग की पेशकश करते थे कि उनका एकाउंट हैक हो गया है या एकाउंट पर सुरक्षा संबंधी खतरा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध तकनीकी एवं वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 31 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ यह पाया गया कि कई कॉलर फोन करने एवं फोन रिसीव करने में लगे थे। उनमें से कई के डेस्कटॉप पर अंतरराष्ट्रीय नंबर नजर आ रहे थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वहां अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम का कर्मी बताकर नौ पुरूष एवं तीन महिलाएं विदेशी नागरिकों को कॉल करने में व्यस्त थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया। ’’ उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान ठगी के अपने तौर-तरीके के बारे में बताया। पुलिस ने वहां से 19 कंप्यूटर, 13 मोबाइल फोन, दो इंटरनेट राउटर आदि जब्त करने का दावा किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read