Fake IPS की पूरी कहानी, 19 साल का लड़का कैसे बना पुलिस अधिकारी, किसने दी ‘पिस्टल’?
बिहार के जमुई में एक 19 साल का लड़का पुलिस अधिकारी बन गया।
किसी ने उसे पिस्टल भी दे दी।
पुलिस ने फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया।
आइए फेक आईपीएस की पूरी कहानी जानते हैं।
Fake IPS Full Story : बिहार के जमुई से ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी आईपीएस मिथलेश गिरफ्तार किया गया।
ठग ने उससे 2 लाख रुपये लिए और फिर उसके शरीर का नाप लिया।
उसने आईपीएस की वर्दी, बैच और नकली पिस्टल दी।
इसके बाद फर्जी आईपीएस अपने घर गया और अपनी मां से आशीर्वाद लिया, लेकिन वह अगले ही दिन गिरफ्तार हो गया।
आइए जानते हैं कि 19 साल का लड़का कैसे बना पुलिस अधिकारी?
जानें किसने की ठगी?
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में स्थित गोवर्धन बीघा गांव निवासी 19 वर्षीय मिथलेश कुमार फर्जी आईपीएस के मामले में गिरफ्तार किया गया।
उसने पुलिस को बताया कि खैरा इलाके के मनोज सिंह नामक एक शख्स ने उसे आईपीएस बनाने का झांसा दिया था।
इसके बदले में उसने 2.30 लाख रुपये की मांग की थी।
पुलिस में नौकरी पाने के लिए मिथलेश ने अपने मामा से 2 लाख रुपये लेकर मनोज को पैसे दिए।
जानें किसने दी मिथलेश को वर्दी-पिस्टल पैसे मिलने के बाद ठग मनोज सिंह ने मिथलेश के शरीर का नाप लिया और उसे अगले दिन फिर बुलाया।
ठग ने उसे आईपीएस की वर्दी, बैच और नकली पिस्टल थमाई।
फिर मिथलेश ने आईपीएस की वर्दी पहनकर घर जाकर अपनी मां का आशीर्वाद लिया।
गिरफ्तार फर्जी आईपीएस ने कहा कि मां से आशीर्वाद लेने के बाद वह दहेज में मिली बाइक से मनोज से मिलने के लिए निकला, लेकिन सिकंदरा चौक पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढे़ं : तिरुपति लड्डू विवाद की पटना में एंट्री, ‘नैवेद्यम’ पर उठे सवाल, मंदिर प्रशासन (seemanchallive.com) पुलिस ने फर्जी आईपीएस को किया गिरफ्तार बताया जा रहा है कि मिथलेश बाकी के 30 हजार रुपये देने के लिए मनोज के पास जा रहा था।
इस मामले में सिकंदरा थाने की पुलिस ने मिथलेश कुमार और मनोज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मिथलेश वर्दी पहनकर हलसी थाने में ड्यूटी देने जा रहा था।
मिथलेश कुमार की मां पिंकी देवी ने कहा कि पुलिस की वर्दी में बेटा गांव पहुंचा तो बहुत खुशी हुई।
वह रात में खाना खाया और सो गया, लेकिन अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Crime
Fake IPS की पूरी कहानी, 19 साल का लड़का कैसे बना पुलिस अधिकारी, किसने दी ‘पिस्टल’?
Fake IPS की पूरी कहानी, 19 साल का लड़का कैसे बना पुलिस अधिकारी, किसने दी ‘पिस्टल’? बिहार के जमुई में एक 19 साल का लड़का पुलिस अधिकारी बन गया। किसी ने उसे पिस्टल भी दे दी। पुलिस ने फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया। आइए फेक आईपीएस की पूरी कहानी जानते हैं। Fake IPS Full Story : बिहार के जमुई से ठगी का

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


