अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पुलिस निरीक्षक बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार जयपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) जयपुर पुलिस ने पुलिस निरीक्षक बन कर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी राहुल शेखावत के कब्जे से 14 फर्जी सील मोहर सचिव राजभवन, एनआईए जयपुर राजस्थान, अतिरिक्त महानिदेशक

पुलिस निरीक्षक बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Article Advertisement

पुलिस निरीक्षक बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार जयपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) जयपुर पुलिस ने पुलिस निरीक्षक बन कर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी राहुल शेखावत के कब्जे से 14 फर्जी सील मोहर सचिव राजभवन, एनआईए जयपुर राजस्थान, अतिरिक्त महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आयुक्त राजस्थान आबकारी विभाग, पुलिस अधीक्षक बाडमेर के नाम की बरामद की गई।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से चार पुलिस वर्दी, एसीबी निरीक्षक, राजस्थान पुलिस निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक के नाम के फर्जी आईडी कार्ड और तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ राजस्थान और पंजाब में पुलिस अधिकारी बन कर ठगी के 21 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को एक दुकानदार की शिकायत पर झोटावाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दुकानदार से पिछले छह महीने से राशन की खरीददारी कर रहा था। हाल ही में वह दुकान पर पुलिस की वर्दी में पहुंचा और कहा कि वह पुलिस लाइन का प्रभारी है और वहां के लिये राशन की खरीदारी करेगा। उसने दुकानदार को जयपुर पुलिस आयुक्त की मोहर (स्टाम्प) और दस्तावेज भी दिये। दुकानदार को मोहर (स्टाम्प) संदिग्ध लगने और आरोपी द्वारा फर्जीवाड़ा करने का शक होने पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के एक दल ने आरोपी को रविवार को दुकान का दौरा करने पर पकड़ा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read