अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

दीवार गिरने से किसान की मौत

दीवार गिरने से किसान की मौत बांदा (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरा-जलालपुर गांव में बारिश से पशु बाड़े की कच्ची दीवार गिर गयी, जिसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी है। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र

दीवार गिरने से किसान की मौत

Article Advertisement

दीवार गिरने से किसान की मौत बांदा (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरा-जलालपुर गांव में बारिश से पशु बाड़े की कच्ची दीवार गिर गयी, जिसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी है। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के गौरा-जलालपुर गांव में शुक्रवार की रात बारिश की वजह से एक पशु बाड़े की कच्ची दीवार गिर गयी, जिसके मलबे में दबकर वहां सो रहे बुजुर्ग किसान श्रीपाल यादव (65) की मौत हो गयी।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि परिजन शनिवार (आज) सुबह जब मवेशियों को चारा डालने गए, तब उन्हें हादसे की जानकारी हुई और पुलिस को सूचित किया। एसएचओ ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और हादसे की जानकारी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बबेरू को दे दी गयी है, ताकि प्रभावित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद मिल सके। किसान की पत्नी गिरिजा देवी ने बताया कि उनके पति के नाम चार बीघे कृषि भूमि है और खेती-किसानी से ही परिवार का भरण-पोषण होता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read