अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Business

अस्पतालों में परिवार नियोजन की सेवाओं के लिए लोगों का बढ़ रहा रुझान.

अस्पतालों में परिवार नियोजन की सेवाओं के लिए लोगों का बढ़ रहा रुझान. परिवार नियोजन की सेवाओं में बढ़ोतरी एवं अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इसके लिए अस्पताल में नि:शुल्क कंडोम वितरित कर रहा है। देखा जाए तो काफी संख्या में ऐसे लोग

अस्पतालों में परिवार नियोजन की सेवाओं के लिए लोगों का बढ़ रहा रुझान.

Article Advertisement

अस्पतालों में परिवार नियोजन की सेवाओं के लिए लोगों का बढ़ रहा रुझान. परिवार नियोजन की सेवाओं में बढ़ोतरी एवं अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इसके लिए अस्पताल में नि:शुल्क कंडोम वितरित कर रहा है। देखा जाए तो काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो शर्म की वजह से इसे दुकान और विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी से नहीं मांग पाते। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यवस्था बनाई है जिससे सहज रूप से कंडोम मिल जाता है। विभाग की ओर से जिले के सदर अस्पताल समेत प्रत्येक प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पीएचसी व सीएचसी पर कंडोम बॉक्स लगाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी अस्पतालों में एक-एक बॉक्स लगाने का निर्देश जारी किया गया था जिससे लोग वहां से कंडोम का पैकेट नि:शुल्क ले सकें। आसान उपलब्धता पर ज़ोर जिले के कई स्थानों पर परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिए जाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से कंडोम बॉक्स की सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा के अंतर्गत आम लोगों को परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिए जाने के लिए सुविधा के तौर पर नि:शुल्क कंडोम बॉक्स लगाया गया है। इस कंडोम बाक्स में प्रर्याप्त मात्रा में कंडोम की सुविधा रखी गई है ताकि जरूरतमंद लोग इसे सुविधा अनुसार लेकर सदुपयोग कर सके। इसलिए पड़ी जरूरत राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 4 के अनुसार जिले में 0.9 प्रतिशत लोग ही अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। जागरूकता की कमी एवं स्थानीय स्तर पर आसानी से कंडोम की उपलब्धता नहीं होना भी इसके इस्तेमाल में कमी को दर्शाता है। इसको ध्यान में रखते हुये ही जिला से लेकर प्रखण्ड स्तरीय अस्पतालों में कंडोम बॉक्स लगाए गए हैं। पहले की तुलना में पुरूषों में आयी जागरूकता सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद ने बताया कंडोम बॉक्स लगाए जाने के बाद पुरुषों में इसके प्रति रुझान में निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कंडोम के प्रयोग के प्रति लोगों में जागरूकता आयी है। पहले के तुलना में अब पुरूष ज्यादा कंडोम का प्रयोग कर रहे हैं। प्रतिदिन कंडोम बॉक्स में कंडोम भरा जाता है और शाम होते ही पूरा कंडोम बॉक्स खाली हो जाता है। कंडोम बॉक्स से लाभार्थी बेझिझक व आसानी से कंडोम प्राप्त कर रहे हैं। यह परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित करने में भी भविष्य में असरदार साबित होगा। सभी सरकारी अस्पतालों में भी नि:शुल्क उपलब्ध है कंडोम: बॉक्स लगने से बहुत से दंपति जो शर्म की वजह से कंडोम को बाजार से खरीद नहीं पाते थे, अब वह मुफ्त में इसे प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश किसी दंपति को बॉक्स में कंडोम नहीं मिल पाता है तो वह स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से इसकी शिकायत दर्ज कराकर इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। कंडोम इस्तेमाल के फ़ायदे जिले में कंडोम के इस्तेमाल से कई तरह के फायदे हैं। इन फायदों में मुख्य रुप से अनचाहे गर्भ से छुटकारा , जनसंख्या स्थिरीकरण में सहयोगी, एचआईवी-एड्स के ख़तरे से बचाव ,अन्य यौन संक्रामक रोगों से बचाव आदि शामिल है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read