अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

14 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन को लेकर करेंगे जागरूक

14 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन को लेकर करेंगे जागरूक मिशन परिवार विकास कार्यक्रम 14 से 31 जनवरी तक चलेगा। अभियान दो चरणों में होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को विकास भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने अभियान को सफ

14 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन को लेकर करेंगे जागरूक

Article Advertisement

14 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन को लेकर करेंगे जागरूक मिशन परिवार विकास कार्यक्रम 14 से 31 जनवरी तक चलेगा। अभियान दो चरणों में होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को विकास भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई।

Article Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। सिविल सर्जन डॉ ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन में अधिक उपलब्धि प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सभी साधनों का निर्धारित दिवस के दिन सेवा प्रदान किया जाएगा। परिवार नियोजन से संबंधित सभी सुविधाओं में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, कॉपर टी, गर्भनिधोरक गोली, कंडोम, गर्भ निरोधक इंजेक्शन सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर लाभर्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम द्वारा गृह भ्रमण के जरिये योग्य दंपती का सर्वे किया जाएगा। साथ ही जनवरी महीने के सभी आरोग्य दिवस पर सास-बहू सम्मेलन का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किशोरियों को भी शामिल किया जाये जिससे किशोरियों में परिवार नियोजन के सेवाओं एवं लाभ के बारे में जानकारी देने के साथ इच्छुक लाभार्थियों का चयनित सेवा प्रदान की जा सके। आईसीडीएस तथा जीविका को अभियान के दौरान सहयोग करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी।आंगनबाड़ी सेविका ,जीविका समूहों के कार्यकर्ताओं तथा आशा द्वारा गृह भ्रमण के दौरान परिवार नियोजन के साधनों तथा उसे अपनाने से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक करने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है। मौके पर डीआईओ डॉ कुमार विवेकानंद, डीपीएम राहुल किशोर,बंटेश नारायण मेहता, मजरुल हसन, डॉ राकेश कुमार वर्मा, रोहित रैना सहित अन्य मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read