अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत फरीदाबाद (हरियाणा)22 अगस्त (भाषा) फरीदाबाद जिले स्थित सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अरावली में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह और उसके

फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

Article Advertisement

फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत फरीदाबाद (हरियाणा)22 अगस्त (भाषा) फरीदाबाद जिले स्थित सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अरावली में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Article Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह और उसके पड़ोसी पंकज तिवारी के रूप में हुई। दोनों की उम्र 23-24 साल थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शिव दुर्गा विहार निवासी जगदीश चंद और जयकृष्ण तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे कुलदीप सिंह और पंकज तिवारी शनिवार शाम तीन बजे से लापता थे। प्रवक्ता ने तहरीर के हवाले से बताया कि दोनों के परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूरजकुंड थाने से सूचना मिली कि दोनों झील में डूब गए हैं। मृतकों के पिता जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने दिल्ली निवासी अमन सूद और परितोष से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि वे कुलदीप और पंकज के दोस्त हैं और चारों झील में नहाने गए थे। वहां कुलदीप और पंकज झील में डूब गए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read