अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

गाजियाबाद में किसान का शव मिला

गाजियाबाद में किसान का शव मिला गाजियाबाद, सात अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार को 40 वर्षीय किसान का शव उसकी झोपड़ी से दूर एक सूनसान जगह पर मिला, जिसके हाथ और पैर कपड़े के टुकड़े से बंधे हुए थे। पुलिस ने बताया कि किसान मेहराजुद्दीन उर्फ ​​मुन्ना अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचा

गाजियाबाद में किसान का शव मिला

Article Advertisement

गाजियाबाद में किसान का शव मिला गाजियाबाद, सात अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार को 40 वर्षीय किसान का शव उसकी झोपड़ी से दूर एक सूनसान जगह पर मिला, जिसके हाथ और पैर कपड़े के टुकड़े से बंधे हुए थे। पुलिस ने बताया कि किसान मेहराजुद्दीन उर्फ ​​मुन्ना अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए झोपड़ी में सोता था।

Article Advertisement

उसका सहायक राजू भी वहीं सोता था। शुक्रवार की रात मेहराजुद्दीन सहायक के साथ झोंपड़ी के अंदर सोने के लिए चला गया। आधी रात को राजू मेहराजुद्दीन के घर गया और उसके भाई सिराजुद्दीन को सूचित किया कि कुछ हमलावर झोपड़ी में आए और मुन्ना को बंधक बनाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सिराज ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इलाके की विस्तृत तलाशी के बाद भी पुलिस टीम मुन्ना का पता नहीं लगा पाई। एसपी (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा कि उसका शव शनिवार सुबह उसकी झोपड़ी से करीब 200 मीटर दूर एक सूनसान इलाके में मिला । पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है क्योंकि किसान ने अपनी जमीन 80 लाख रुपये में बेच दी थी। उसने इस रकम को बैंक में जमा कर दिया था। एसपी ने कहा कि उसके सहायक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है क्योंकि मेहराजुद्दीन ने उस पर 4 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read