BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
India

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार

Published: 3/7/2021, 8:49:14 am223 viewsSeemanchal Live

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार फतेहपुर (उप्र), दो जुलाई (भाषा) फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की को अगवा कर तीन युवकों द्वारा कथित रूप से उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही ह

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार
फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार फतेहपुर (उप्र), दो जुलाई (भाषा) फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की को अगवा कर तीन युवकों द्वारा कथित रूप से उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि कल्याणपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एक लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे सूखे कुएं में फेंक देने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक बलात्कार की कथित घटना बृहस्पतिवार की शाम घटित हुई थी और मामला शुक्रवार सुबह दर्ज करवाया गया है। कल्याणपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर में लड़की की उम्र का जिक्र नहीं किया, लेकिन मौखिक तौर पर उसकी उम्र 17-18 साल बतायी है। शिकायत के अनुसार उन्होंने बताया कि आरोपी तीनों युवक एक ही मोटर साइकिल पर लड़की को अगवा कर जंगल ले गए थे और वहां उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए। वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजन बृहस्पतिवार की रात ही उसे कुएं से बाहर निकालकर थाने लेकर आये थे, लेकिन आज सुबह मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाई जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read