अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

पहले पिता से भराया बॉन्ड फिर बेटी को किया हवाले

पहले पिता से भराया बॉन्ड फिर बेटी को किया हवाले चाइल्ड लाइन ने खुदकुशी करने जा रही एक नाबालिग लड़की को बचाया। लड़की के बयान पर चाइल्ड लाइन ने पंचायत के सामने उसके पिता से बॉन्ड पेपर भरवाया और उसके बाद उसे पिता के हवाले किया। मामला केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तमबरार की है। चाइल्ड लाइन के मो. शहजा

पहले पिता से भराया बॉन्ड फिर बेटी को किया हवाले

Article Advertisement

पहले पिता से भराया बॉन्ड फिर बेटी को किया हवाले चाइल्ड लाइन ने खुदकुशी करने जा रही एक नाबालिग लड़की को बचाया। लड़की के बयान पर चाइल्ड लाइन ने पंचायत के सामने उसके पिता से बॉन्ड पेपर भरवाया और उसके बाद उसे पिता के हवाले किया।

Article Advertisement

मामला केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तमबरार की है। चाइल्ड लाइन के मो. शहजादा हसन ने बताया कि सोमवार की सुबह चाइल्ड लाइन पूर्णिया को सूचना मिली कि एक सोलह वर्षीय बच्ची मेहता टोला मधुबनी रेल पटरी पर रोते हुए दिखी है। चाइल्ड लाइन की स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंच कर लड़की को रेलवे लाइन से हटाया और उसे लेकर चाइल्ड लाइन कार्यालय पहुंची। बच्ची ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि पिता के मारपीट से तंग आकर वो ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी करना चाहती थी। उसने बताया कि रविवार की रात को वो अपने चाची के साथ शादी समारोह में गई थी। वहां पर उसके पिता आ गए और जबरन खींच कर घर लाए और बुरी तरह पीटा। बच्ची ने बताया कि पिता उसे बार-बार इसी तरह पीटते हैं। इससे वो तंग आ गई है। चाइल्ड लाइन के मो. शहजादा हसन ने बताया कि बच्ची की कहानी से बाल कल्याण समिति पूर्णिया को अवगत कराया गया और वहां से मिले निर्देश पर बच्ची के पिता, उसके चाचा और वहां के मुखिया को बुलाया गया। सब लोगों ने सामने उसके पिता से बॉन्ड पेपर भरवाया गया। उसके बाद बच्ची को सबकी मौजूदगी में उसके पिता के हवाले किया गया। पिता ने करार किया कि अब से वो अपने बेटी के साथ मारपीट नहीं करेंगे। बॉन्ड पेपर के अनुसार अगर बच्ची के साथ दोबार मारपीट की घटना होती है तो उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तमबरार पंचायत की है। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के मो शहजादा हसन, मयुरेश गौरव, खुश्बू रानी एंव मुकेश कुमार मौजूद थे। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read