अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

कर्मचारी महासंघ ने किया रोष प्रदर्शन

कर्मचारी महासंघ ने किया रोष प्रदर्शन बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला इकाई के बैनर तले कर्मचारियों ने शनिवार को कलेक्टे्रट के पास आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने समान काम के बदले समान वेतन देने, संविदा पर नियुक्त कर्मियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में ना

कर्मचारी महासंघ ने किया रोष प्रदर्शन

Article Advertisement

कर्मचारी महासंघ ने किया रोष प्रदर्शन बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला इकाई के बैनर तले कर्मचारियों ने शनिवार को कलेक्टे्रट के पास आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने समान काम के बदले समान वेतन देने, संविदा पर नियुक्त कर्मियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए।

Article Advertisement

प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मांगों का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।महासंघ के अध्यक्ष अमरेन्द्र झा के नेतृत्व में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांगों में मुख्य रूप से एनपीएस समाप्त कर सबों को पुराना पेंशन देने, संविदा-मानदेय सहित सभी अस्थाई कर्मियों की सेवा नियमित करने, कर्मियों को न्यूनतम 18 हजार रुपए प्रतिमाह भुगतान करने, सीएफएमएस में गड़बड़ी को दूर कर एरियर का भुगतान करने, चतुर्थ वर्ग के सभी कर्मचारियों की तृतीय वर्ग के पद पर प्रोन्नति देने, रिक्त पदों पर नियमित बहाली करने, समान काम के बदले समान वेतन देने, सेवांत लाभ और बकाया वेतन का भुगतान करने, आशाकर्मियों के साथ हुए समझौते को लागू करने आदि की मांग कर रहे थे। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना था कि जायज मांगें पूरी होने तक महासंघ अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। वक्ताओं का कहना था कि काफी दिनों से महासंघ वाजिब मांगों की लड़ाई लड़ रहा है। कहा कि जरूरत पड़ी तो चरणबद्ध आंदोलन चलाई जाएगी। प्रदर्शन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मंत्री सूर्यनारायण राम, इन्द्रकांत लाल कर्ण, नंद कुमार झा, मो. सफीक, परशुराम मांझी, रामनारायण झा, मिथिलेश सिंह, देवेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, सुभाष वर्मा, मनोज कुमार, विनोद यादव, रामदेव राय, बबलू, ओमप्रकाश, मणिभूषण आर्य, मो. रहमत, नितेश, पवन, मनोहर कुमार, नजरे आलम, कमल कुमार, अभिनव, प्रकाश, प्रियरंजन, राजतिलक, रोहित, सलीम, विष्णु, दिनेश, राजकुमार, सरयुग, चंदन, दीपक, मंजूर आलम, फारूक, राजकुमार आदि थे। कलेक्ट्रेट के सामने शनिवार को प्रदर्शन करते कर्मचारी महासंघ के सदस्य। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read