अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मप्र : महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

मप्र : महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या जबलपुर (मप्र), नौ फरवरी (भाषा) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की 24 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल बुधवार को यहां रेलवे क्वार्टर में अपने कमरे में पंखे से लटकी पाई गई। मदन महल पुलिस थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान गुड़िया यादव के रूप में की गई है। उन्हो

मप्र : महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Article Advertisement

मप्र : महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या जबलपुर (मप्र), नौ फरवरी (भाषा) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की 24 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल बुधवार को यहां रेलवे क्वार्टर में अपने कमरे में पंखे से लटकी पाई गई। मदन महल पुलिस थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान गुड़िया यादव के रूप में की गई है।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि उसके क्वार्टर के बगल में रहने वाली एक महिला पुलिसकर्मी को एक व्यक्ति का फोन आया कि यादव अपना मोबाइल फोन नहीं उठा रही हैं, जिस पर वह वहां गई और उसने यादव के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वर्मा ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, जहां यादव पंखे से लटकी पाई गई, उसे नीचे उतारकर तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के कमरे से एक डायरी मिली है और ऐसा लगता है कि अपनी दादी की मौत के बाद से वह अवसाद में थी। वर्मा ने बताया कि यादव भोपाल की रहने वाली थी और उसके माता-पिता को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read