मधेपुरा।
चुनावी रंग धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है।
बुधवार को बिहारीगंज महागठबंधन प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिली।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपकी ही बेटी हूं।
हमेशा आपके ही बीच रहूंगी।
बिहारीगंज के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहूंगी।
छोटे-छोटे बैठकों में आशीर्वाद देने उमड़ रहे बिहारीगंज के परिवारजनों ने मेरी जिम्मेदारी को दोगुना कर दिया है।
आप सभी के इस भरोसे और स्नेह को कर्ज मानकर इस क्षेत्र के विकास के लिए खुद को समर्पित करूंगी।
सुभाषिनी ने खेतों में पहुंचकर किसानों से बात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अगर बोना जानता है तो काटना भी जानता है।
इस चुनाव में क्या काटना है और क्या उगाना है इसका फैसला अब अन्नदाताओं ने भी कर लिया है।
उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहारीगंज के उत्थान के लिए वे बचनवद्ध हैं।
आज बिहारीगंज की जनता आक्रोशित है।
खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
पिछले कार्यकाल में न सड़कें बनी और न कोई योजना का लाभ लोगों को मिला।
चुने हुए जनप्रतिनिधि कहीं नजर नहीं आए।
प्रखंड के दुधेला गांव में एक नुक्कड सभा का भी आयोजन किया गया।
वहीं शाहपुर, ग्वालपाड़ा, शाहपुर आदिवासी टोला, टेमाभेला, कनटाही, चतरा, परोकिया, नौहर सहित प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया।
लोगों से मिलकर पक्ष में मतदान की अपील की।
मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, ग्वालपाड़ा के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामलखन यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार, राजद किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष रविद्र यादव, सीपीआइ निखिल कुमार झा, गजेन्द्र शर्मा, मु. शाहिद, साजन कुमार, बाबुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के कार्यक्रम में मौजूद थे।
Bihar
मधेपुरा:- आपकी बेटी हूं, हमेश आपके बीच रहूंगी : सुभाषिनी....?
मधेपुरा। चुनावी रंग धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। बुधवार को बिहारीगंज महागठबंधन प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिली। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपकी ही बेटी हूं। हमेशा आपके ही बीच रहूंगी। बिहारीगंज के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहूंगी। छोटे-छोट

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


