अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Business

बिहार के नए वित्त मंत्री विजय चौधरी बोले- राजस्व बढ़ाना होगा सबसे बड़ी चुनौती

बिहार के नए वित्त मंत्री विजय चौधरी बोले- राजस्व बढ़ाना होगा सबसे बड़ी चुनौती बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को पदभार संभालने के बाद कहा कि राज्य की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर विभाग का ध्यान राजस्व सृजन को बढ़ाने पर होगा। इंडस्ट्रियल टेक्स डिपार्टमेंट की रिव्यू मीटिंग के बाद उन्होंने कहा

बिहार के नए वित्त मंत्री विजय चौधरी बोले- राजस्व बढ़ाना होगा सबसे बड़ी चुनौती

Article Advertisement

बिहार के नए वित्त मंत्री विजय चौधरी बोले- राजस्व बढ़ाना होगा सबसे बड़ी चुनौती बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को पदभार संभालने के बाद कहा कि राज्य की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर विभाग का ध्यान राजस्व सृजन को बढ़ाने पर होगा। इंडस्ट्रियल टेक्स डिपार्टमेंट की रिव्यू मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि विभाग को चालू वित्त वर्ष में राजस्व के उच्चतम स्तर तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में 35884 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह में कर्ज के जरिए मिला मुआवजा भी शामिल था। उन्होंने कहा राजस्व बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए वह जल्द ही विभाग के अधिकारियों के साथ एक अलग बैठक करेंगे। विभाग में सभी खाली पदों को भरने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि काम की विशेष और बदलती हुई प्रकृति को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक ट्रेनिंग देने के लिए विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा डेटा एनालिटिक्स की मदद से समय पर और सटीक कार्रवाई करके टैक्स चोरी को रोकने के लिए यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने ये भी कहा कि ईमानदार करदाताओं को सम्मानित करने के लिए भी एक तंत्र होना चाहिए। विजय चौधरी ने कहा कि आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए व्यापार और वाणिज्य के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बातचीत के माध्यम से करदाताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में वृद्धि के बावजूद बिहार में मई में जीएसटी क्लेक्शन में गिरावट देखी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के लिए असली चुनौती राज्य में वित्त प्रबंधन करना है। विजय चौधरी ने कहा- वित्त विभाग पर सबसे बड़ा दबाव सीमित संसाधनों के बीच रोजगार के नए अवसर पैदा करने का होगा। हालांकि सरकार ने दबाव को थोड़ा कम करने के लिए बड़ी चतुराई से नौकरियों को रोजगार से जोड़ा है, लेकिन पांच लाख नौकरियां भी मुहैया कराना कठिन काम होगा। मंत्री ने कहा कि वह पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लेंगे और फिर इस बारे में बात करेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read