अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मारपीट में तिहाड़ के दो कैदी घायल

मारपीट में तिहाड़ के दो कैदी घायल नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दो कैदी एक दूसरे पर धारदार वस्तु से हमला करने के बाद घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महीने तिहाड़ जेल में हुई इस तरह की यह चौथी घटना है। घटना शनिवार शाम को तिहाड़ की जे

मारपीट में तिहाड़ के दो कैदी घायल

Article Advertisement

मारपीट में तिहाड़ के दो कैदी घायल नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दो कैदी एक दूसरे पर धारदार वस्तु से हमला करने के बाद घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महीने तिहाड़ जेल में हुई इस तरह की यह चौथी घटना है।

Article Advertisement

घटना शनिवार शाम को तिहाड़ की जेल नंबर तीन के अंदर हुई। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों कैदियों ने एक दूसरे पर धारदार वस्तु से हमला किया। उनमें से एक को अस्पताल भेजा गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरे कैदी को मामूली चोटें आई हैं। इसी तरह की एक घटना में 11 सितंबर को जेल के दो कैदी आपस में झड़प के बाद घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read