बिहार में फर्जी TET सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे सात शिक्षक चढ़े निगरानी के हत्थे, सभी पर FIR - FIR ON TEACHERS IN SAMASTIPUR बिहार में फर्जी TET के सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों पर गाज गिरी है. निगरानी ने सभी पर एफआईआर दर्ज कराया है. समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में नियोजन के बाद से ही सूबे के हजारों शिक्षक निगरानी के रडार पर हैं. दरअसल फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए इनका पदस्थापन विभिन्न नियोजन इकाइयों ने किया था. वैसे इसको लेकर सालों से जांच की जा रही और अब धीरे-धीरे ऐसे फर्जी शिक्षक निगरानी के हथ्थे भी चढ़ रहे हैं. इससे जुड़ा ताजा मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों का है, जहां जांच में सात शिक्षकों का बिहार टीचर एलिजिबिलिटी (BETET) सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया है. पकड़ा गया शिक्षकों का फर्जी सर्टिफिकेट: निगरानी विभाग को जांच के दौरान इस प्रखंड के बलहा नियोजन इकाई द्वारा नियोजित किए गए छह शिक्षक और नियोजन इकाई देसरी करख के द्वारा नियोजित एक शिक्षक का टेट सर्टिफिकेट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में जांच के दौरान फर्जी पाया गया है. बहरहाल निगरानी ने सख्त एक्शन लेते हुए इन सभी फर्जी शिक्षकों के खिलाफ विभूतिपुर में फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कराया है. मामले को लेकर जिले के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा है कि निगरानी जांच में संबंधित शिक्षकों का सर्टिफिकेट फर्जी मिला है. "निगरानी जांच में विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों से संबंधित सात शिक्षकों का सर्टिफिकेट फर्जी मिला है. जिसके बाद निगरानी ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. वहीं अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी."- अशोक मिश्रा, एसपी 11,454 नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र की होनी है जांच: गौरतलब हो कि 2006 से 2015 के बीच हुए नियोजित शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच चल रही थी. वहीं विभागीय जानकारी के अनुसार लगभग 11,454 नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच होनी है. वैसे इसमें 3000 से अधिक ऐसे नियोजित शिक्षक हैं, जिनका फोल्डर ही गायब है. बहरहाल निगरानी के रडार पर अभी भी हजारों शिक्षक हैं. वैसे इस मामले के बाद जिले में फर्जी तरीके से पदस्थापित शिक्षकों में हडकंप मच गया है.
Article Advertisement
Education
बिहार में फर्जी TET सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे सात शिक्षक चढ़े निगरानी के हत्थे, सभी पर FIR - FIR ON TEACHERS IN SAMASTIPUR
बिहार में फर्जी TET सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे सात शिक्षक चढ़े निगरानी के हत्थे, सभी पर FIR - FIR ON TEACHERS IN SAMASTIPUR बिहार में फर्जी TET के सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों पर गाज गिरी है. निगरानी ने सभी पर एफआईआर दर्ज कराया है. समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में नियोजन के बाद से ही सूब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
