अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजार

Article Advertisement

Crime

शादी समारोह में फिर हुई हर्ष फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली

शादी समारोह में फिर हुई हर्ष फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली   दरवाजे पर बारात लगने के दौरान लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई. फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान तीन लोग को छर्रा लग गया.   भोजपुर जिले में शादी समारोह के दौ

शादी समारोह में फिर हुई हर्ष फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली

Article Advertisement

शादी समारोह में फिर हुई हर्ष फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली   दरवाजे पर बारात लगने के दौरान लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई. फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान तीन लोग को छर्रा लग गया.   भोजपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में अभी तक 6 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. फिर भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर्ष फायरिंग में मौत के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने जिले के हर थानाध्यक्ष को यह आदेश दिया है कि उनके थाना क्षेत्र में जहां भी शादी समारोह हो वहां अगर हर्ष फायरिंग की घटना होती है तो शादी समारोह आयोजनकर्ता के ऊपर मामला दर्ज किया जाएगा. इसके बावजूद भी हर्ष फायरिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लड़की पक्ष के द्वारा की गई हर्ष फायरिंग ताजा मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा बसंतपुर गांव की है. जहां जिले के तीयर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरदहा गांव निवासी अवध बिहारी यादव के पुत्र भीम यादव की बरात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी कन्हैया यादव के यहां आई थी. जहां शादी समारोह में दरवाजे पर बारात लगने के दौरान लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई. फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान तीन लोग को छर्रा लग गया.   मामले की जांच में जुटी पहुंची जख्मी में दो बराती पक्ष के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं. जबकि तीसरा लड़की पक्ष के गांव का व्यक्ति है. घटना में बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एकडाढ़ गांव निवासी लाल मोहर यादव के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव, दूसरा बालक यादव के 42 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव जो कि बक्सर जिले के काकनडीहरा गांव का निवासी है और तीसरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव निवासी लखन राय के 55 वर्षीय पुत्र वीर राय को छर्रा लगा हैं. छर्रा लगने के बाद तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. जहां तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read