अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

शराब के साथ पांच तस्कर धराए

शराब के साथ पांच तस्कर धराए डगमारा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजपुर चौक पर मंगलवार की रात गश्ती के दौरान एक मैजिक से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर मैजिक वैन से नेपाल

शराब के साथ पांच तस्कर धराए

Article Advertisement

शराब के साथ पांच तस्कर धराए डगमारा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजपुर चौक पर मंगलवार की रात गश्ती के दौरान एक मैजिक से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर मैजिक वैन से नेपाल से भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहे हैं।

Article Advertisement

इसके बाद जवानों को सतर्क कर दिया गया। गश्ती के दौरान राजपुर चौक के पास एक मैजिक वैन को आते देखा गया। पुलिस ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें दो बोरी में 403 बोतल नेपाली शराब मिली। पुलिस ने तत्काल चालक सहित उसमें सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि सभी लोग सखरा नेपाल से मैजिक में बैठकर नेयोर मार्ग से होते हुए राजपुर आ रहे थे। बताया कि गिरफ्तार गाड़ी चालक मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर निवासी लालो कुमार, हरिओम पौद्दार, सुरेश यादव, वीरेन्द्र यादव और पिपरा निवासी सूरज कुमार हैं। मैजिक चालक सहित पांचों तस्कर को जेल भेज दिया गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read