अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

विधानसभा चुनाव को लेकर परमानंदपुर ओपी क्षेत्र में पारा मिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को लेकर परमानंदपुर ओपी क्षेत्र में पारा मिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च मधेपुरा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष झोंटी राम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च परमानंदपुर ओ पी से शुरू होकर बरदाहा, पिपराही, चकला, परमानंदपुर, जागीर, गोठ, भतरंधा, हरिन

विधानसभा चुनाव को लेकर परमानंदपुर ओपी क्षेत्र में पारा मिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

Article Advertisement

विधानसभा चुनाव को लेकर परमानंदपुर ओपी क्षेत्र में पारा मिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च मधेपुरा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष झोंटी राम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च परमानंदपुर ओ पी से शुरू होकर बरदाहा, पिपराही, चकला, परमानंदपुर, जागीर, गोठ, भतरंधा, हरिनगर, चरैया रोड समेत अन्य चौक चौराहों से होकर गुजरा।

Article Advertisement

जानकारी के अनुसार ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी और जवानों ने पैदल गांव के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया। फ्लैगमार्च में शामिल अधिकारियों ने लोगों की कौतूहलता को शांत करते हुए कहा कि घबराएं नहीं, आपकी सुरक्षा के लिए फ्लैगमार्च निकाला गया है। सात नवंबर को भयमुक्त और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर रखते हुए लगातार प्रशासन द्वारा छापेमारी हो या अवैध कारोबारियों लगातार पुलिस गश्त कर हर मूवमेंट पर प्रशासन नजर रख रही है । आपराधिक गतिविधि वाले लोगों पर लगातार पैनी नजर रख रही है मौके पर ओपी अध्यक्ष झोंटी राम ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश पंचायत वासियों के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करना है, साथ में फ्लैग मार्च के दौरान कई जगहों पर रुकते हुए वाहन चेकिग भी की गई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read