BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
India

पुल पार करते समय परिवार नदी में बहा

Published: 20/8/2021, 8:35:56 am200 viewsSeemanchal Live

पुल पार करते समय परिवार नदी में बहा मुंगेली, 19 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नदी पर बने पुल को पार करने के दौरान तीन लोग बह गए। पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है तथा दो अन्य की तलाश जारी है। मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के पथरिया विकासखंड के अंतर्

पुल पार करते समय परिवार नदी में बहा
पुल पार करते समय परिवार नदी में बहा मुंगेली, 19 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नदी पर बने पुल को पार करने के दौरान तीन लोग बह गए। पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है तथा दो अन्य की तलाश जारी है। मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के पथरिया विकासखंड के अंतर्गत बरछा गांव में आगर नदी पर निर्मित पुल को पार करते समय बगबुड़वा गांव निवासी उत्तरा मरावी (38), उनकी पत्नी रामेश्वरी मरावी (33) और बेटी अन्नपूर्णा मरावी (आठ) नदी में बह गए। पुलिस ने रामेश्वरी मरावी का शव बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह मरावी परिवार आगर नदी पर बने पुल को पार कर रहा था और पानी के तेज बहाव के कारण वह नदी में बह गए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल और बचाव दल को भेजा गया तथा परिवार की खोज शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने महिला रामेश्वरी मरावी का शव बरामद कर लिया है तथा पति उत्तरा मरावी और उनकी बेटी अन्नपूर्णा मरावी की खोज की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अजीत वसंत और जिले के पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला घटनास्थल पहुंच गए थे। वसंत ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read