अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

लड़के को जबरन थूक चटवाया, छह गिरफ्तार

लड़के को जबरन थूक चटवाया, छह गिरफ्तार पटना, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार के गया जिले में वजीरगंज थानाक्षेत्र के कढ़ौना गांव में एक लडके को कुछ व्यक्तियों के उपस्थिति में थूक चटवाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को देर शाम जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे

लड़के को जबरन थूक चटवाया, छह गिरफ्तार

Article Advertisement

लड़के को जबरन थूक चटवाया, छह गिरफ्तार पटना, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार के गया जिले में वजीरगंज थानाक्षेत्र के कढ़ौना गांव में एक लडके को कुछ व्यक्तियों के उपस्थिति में थूक चटवाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Article Advertisement

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को देर शाम जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 अप्रैल की दोपहर गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सरकारी मोबाईल के व्हाट्सएप पर एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुआ जिसमें नजर आ रहा है कि एक लडके को कुछ व्यक्तियों के उपस्थिति में थूक चटवाया जा रहा है। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में जांच के बाद पाया गया कि उक्त वायरल वीडियो कढ़ौना गांव का है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित कर गांव से छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों ने इस घटना में संलिप्त होने की बात को स्वीकार किया । इस संबंध में वजीरगंज थाना में 12 अप्रैल को भादंसं, आईटी कानून और एससी-एसटी एक्ट कानून की संबंधित धाराओं के तहत 14 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी की छापामारी जारी है । जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि एक ही समुदाय के लड़के द्वारा लड़की को भगा कर ले जाने से संबंधित मामला है। दो अप्रैल को गांव के मनोज मांझी (17) अपने ही गॉव एक लडकी (15) के साथ भाग गये थे जिसकी सूचना थाना को नहीं दी गई और चार अप्रैल को दोनों के परिवार वाले लड़का-लड़की को खोज कर अपने गॉव ले आये और गाँव के ही एक पूर्व मुखिया अबलू सिंह उर्फ अभय सिंह के दरवाजे पर ले गये। अबलू सिंह उर्फ अभय सिंह की अध्यक्षता में पंचायत की गई जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा थूक जमीन पर गिरा कर मनोज मांझी से चटवाया गया। जॉच के क्रम अभियुक्त गौतम कुमार के द्वारा बताया गया कि पूर्व मुखिया अबलू सिंह उर्फ अभय सिंह के द्वारा विडियो बनाने का आदेश दिया गया था ।जांच के क्रम में गौतम कुमार का उपयोग किया गया मोबाईल जप्त किया गया है । पुलिस के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त धटना को जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है एवं गलत अफवाह फैला कर तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है । ऐसे व्यक्तियों को भी चिन्हित कर उनसवों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read