अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

जिले के चार प्रखंडों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

जिले के चार प्रखंडों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान जिले के चार प्रखंडों में पांचवें चरण के पैक्स चुनाव में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। सभी जगह मतदाताओं ने उत्साह के साथ वोट डाले। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार निर्मली में 64 प्रतिशत, मरौना में 43. 94 प्रतिशत, प्रतापगंज में 68.74 प्रतिशत और वीरपुर में 6

जिले के चार प्रखंडों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

Article Advertisement

जिले के चार प्रखंडों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान जिले के चार प्रखंडों में पांचवें चरण के पैक्स चुनाव में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। सभी जगह मतदाताओं ने उत्साह के साथ वोट डाले। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार निर्मली में 64 प्रतिशत, मरौना में 43. 94 प्रतिशत, प्रतापगंज में 68.74 प्रतिशत और वीरपुर में 64.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

Article Advertisement

चुनाव को लेकर सभी प्रखंडों में बनाए गए बूथों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। एसपी मनोज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मतदान के दौरान विभिन्न बूथों का जायजा लेते रहे।निर्मली के पांच पैक्स अध्यक्षों के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच 14 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने वोट डाले। प्रखंड के उत्क्रमित मिडल स्कूल हरियाही मतदान केंद्र पर 90 साल के पवित्र कामत ने लाठी और अपने रिश्तेदार के सहारे वोट गिराया। एसडीएम नीरज नारायण पांडे, एसडीपीओ बैद्यनाथ सिंह, जोनल दंडाधिकारी ईई योगेश्वर कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, बीसीओ मनोज पंडित गश्त लगाते रहे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read