अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद?

शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद? भारत में एप्पल आईफोन बनाने वाली कंपनी ने शादीशुदा महिलाओं को नौकरी पर रखने से इनकार किया है। 2 बहनों के साथ ऐसा हुआ है और उनकी नौकरी को लेकर छिड़ा विवाद अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है।   देश की

शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद?

Article Advertisement

शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद? भारत में एप्पल आईफोन बनाने वाली कंपनी ने शादीशुदा महिलाओं को नौकरी पर रखने से इनकार किया है। 2 बहनों के साथ ऐसा हुआ है और उनकी नौकरी को लेकर छिड़ा विवाद अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है।   देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एक कंपनी ने शादीशुदा महिलाओं को जॉब देने से इनकार कर दिया है। मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने कंपनी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और रिपोर्ट तलब कर ली। विवाद 2 बहनों से जुड़ा है और मामला किसी ओर का नहीं, बल्कि देश में एप्पल के आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन का है, जिसने अपने चेन्नई स्थित ऑफिस में शादीशुदा महिलाओं को नौकरी पर नहीं रखने का ऐलान किया है। मामले में केंद्र सरकार ने दखल दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 के प्रावधानों को देखते हुए एक्शन लिया है। तमिलनाडु के श्रम विभाग से मामले की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। कानून के तहत पुरुष-महिला में भेदभाव करना अपराध श्रम मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कई मीडिया हाउस इस तरह की रिपोर्ट चला रहे हैं, जिनसे मामले के बारे में विभाग को पता चला। इन मीडिया रिपोर्ट में जिक्र है कि तमिलनाडु के चेन्नई शहर में फॉक्सकॉन को जो प्लांट लगा है, उसमें मैरिड वूमेन को जॉब नहीं दी जा रही है, जबकि देश में लागू समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 लागू है। कानून की धारा 5 में प्रावधान है कि भर्ती करते समय पुरुष-महिला ने किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। अगर भेदभाव किया जाता है कि कानून के तहत सजा का प्रावधान भी है। कानून लागू होने के बावजूद कंपनी जॉब देने से इनकार कैसे कर सकती है? कंपनी का पक्ष जानने के लिए ही रिपोर्ट तलब की गई है। मामला स्पष्ट होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। क्या है दोनों बहनों से जुड़ा विवाद? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन (Foxconn) भारत में एप्पल के आईफोन (iPhone) असेंबल करती है। इस कंपनी में नौकरी के लिए 2 शादीशुदा बहनों ने अप्लाई किया था, लेकिन उनकी एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दी गई। पार्वती और जानकी ने शिकायत दी है कि कंपनी ने उनके साथ भेदभाव किया। मार्च 2023 में कंपनी ने नौकरी के लिए विज्ञापन जारी किया। वे तय तारीख पर इंटरव्यू देने पहुंचीं तो गेट पर उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आप शादीशुदा हैं? उन्होंने जवाब में हां कहा तो गेटकीपर ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा। उन्होंने वजह पूछी तो बताया गया कि यहां शादीशुदा महिलाओं को नौकरी पर नहीं रखा जाता। मामला सामने आने के बाद कई लोगों से कंपनी के रवैये के बारे में पता चला। एक रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन इंडिया में HR रह चुके एस. पॉल भी कंपनी इस पॉलिसी का जिक्र मीडिया से बातचीत में कर चुके हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read