BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
India

चाइल्ड लाइन ने बाल मजदूर को कराया मुक्त

Published: 22/11/2019, 5:35:14 am184 viewsSeemanchal Live

चाइल्ड लाइन ने बाल मजदूर को कराया मुक्त श्रम संसाधन विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त छापेमारी में मुफसिल थाना क्षेत्र के नाश्ता मिठाई की दुकान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। गुरुवार को जिला धावा दल की टीम पूर्णिया पूर्व प्रखंड पहुंची। धावा दल की टीम को देखते ही दुकान में कार्य कर रहे बाल श्रमिक

चाइल्ड लाइन ने बाल मजदूर को कराया मुक्त
चाइल्ड लाइन ने बाल मजदूर को कराया मुक्त श्रम संसाधन विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त छापेमारी में मुफसिल थाना क्षेत्र के नाश्ता मिठाई की दुकान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। गुरुवार को जिला धावा दल की टीम पूर्णिया पूर्व प्रखंड पहुंची। धावा दल की टीम को देखते ही दुकान में कार्य कर रहे बाल श्रमिक भागने लगे। परन्तु स्थानीय पुलिस, चाइल्ड लाइन और श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सबसे पहले होटल पहुंच कर वहां से एक बारह वर्षीय बच्चे को मुक्त कराया गया है। यह बच्चा बेलवा थाना मुफसिल का है, जो लगभग दो माह से होटल में काम कर रहा था। इस छापेमारी दल की अगुवाई कर रहे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोहर कुमार ने बताया कि बच्चों को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति पूर्णिया में प्रस्तूत किया गया है। जिसे बाल गृह पूर्णिया में आश्रय दिया गया है। वहीं नियोजक के ऊपर बाल श्रम कानून 1986 की गण्डिका 14 ए के तहत मामला दर्ज कर बीस हजार रुपए का जुर्माना किया गया है, साथ ही छह महीने का श्रम कारावास के लिए स्थानीय थाने में अभियोजन दायर किया जा रहा है। इस छापेमारी दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एमके सिंह, मनोहर कुमार, परितोष कुमार, कुणाल किशोर, मुकेश कुमार, चाइल्ड लाइन के मो. शहजादा हसन, मयुरेश गौरव एवं मुफसिल थाना की पुलिस मौजूद थी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read