अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

गाजियाबाद में अपने घर पर मृत मिले पिता-पुत्र

गाजियाबाद में अपने घर पर मृत मिले पिता-पुत्र गाजियाबाद (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के कासिम विहार कॉलोनी में एक फर्नीचर निर्माता और उसका बेटा अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी

गाजियाबाद में अपने घर पर मृत मिले पिता-पुत्र

Article Advertisement

गाजियाबाद में अपने घर पर मृत मिले पिता-पुत्र गाजियाबाद (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के कासिम विहार कॉलोनी में एक फर्नीचर निर्माता और उसका बेटा अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान नईम-उल-हसन और उसके बेटे ओवेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को हसन के भतीजे अरबाज ने देखा, जिसने घर के अंदर दोनों को खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि हमलावरों ने पीड़ितों का गला रेत दिया और उन पर चाकुओं से भी हमला किया। अधिकारी ने बताया कि हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। यह लूट का मामला नहीं है क्योंकि घर से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हसन की पत्नी अन्य बच्चों के साथ मायके गई थी। एक अन्य घटना में इंदिरा पुरम के कनवानी गांव के पास एक सुनसान इलाके में 30 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी हत्या की गई और उसके शव को यहां फेंक दिया गया, उसकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं। एसएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read