अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

गंगा स्नान के दौरान डुबने से मजदूर की मौत

गंगा स्नान के दौरान डुबने से मजदूर की मौत बछवाड़ा (बेगूसराय):- बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत के गंगा वाया नदी में रविवार की सुबह स्नान करने के दौरान डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोधना पंचायत के गोधना-नवादा सीमा वार्ड संख्या एक निवासी रामाश्रय पासवान का पुत्र नीर

गंगा स्नान के दौरान डुबने से मजदूर की मौत

Article Advertisement

गंगा स्नान के दौरान डुबने से मजदूर की मौत बछवाड़ा (बेगूसराय):- बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत के गंगा वाया नदी में रविवार की सुबह स्नान करने के दौरान डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोधना पंचायत के गोधना-नवादा सीमा वार्ड संख्या एक निवासी रामाश्रय पासवान का पुत्र नीरज कुमार अपने साथियों के साथ गोधना गंगा घाट के वाया नदी में स्नान करने के लिए गया था।

Article Advertisement

स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण ज्यादा पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों द्वारा हल्ला करने पर जब तक ग्रामीण जुटे तब तक युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा युवक के शव को पानी से निकालने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन शव निकालने का प्रयास असफल हो गया।   ग्रामीणों ने झमटिया गंगा धाम में प्रतिनियुक्त गोताखोर को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोताखोर नेें युवक को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने उसे जीवित समझ कर निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही पूरे गांव में मातम छा गया। देखने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना की पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय सदर अस्पातल भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सात भाई व तीन बहन में सबसे छोटा भाई था। उक्त मृत युवक समेत परिवार के सभी सदस्य मजदूरी कर अपने तथा अपने परिजनों का भरण पोषण करने का काम करते थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read