अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

गैंगरेप के दोषियों को बचाने की हो रही साजिश!

गैंगरेप के दोषियों को बचाने की हो रही साजिश! कोसी क्षत्रिय युवा शक्ति के बैनर तले युवाओं ने मंगलवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला । प्रतापगंज के तीन टोलिया गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर युवाओं ने जमकर नारेबाजी

गैंगरेप के दोषियों को बचाने की हो रही साजिश!

Article Advertisement

गैंगरेप के दोषियों को बचाने की हो रही साजिश! कोसी क्षत्रिय युवा शक्ति के बैनर तले युवाओं ने मंगलवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला । प्रतापगंज के तीन टोलिया गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर युवाओं ने जमकर नारेबाजी की।

Article Advertisement

पीड़िता को न्याय और सुरक्षा दो, पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दो जैसे नारे लगाए गए। आक्रोश मार्च में शामिल युवाओं ने प्रतापगंज सामूहिक गैंगरेप की घटना में न्याय नहीं देने के पीछे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया। कहा कि पहले नाबालिग का बयान से मुकर जाना, सात दिन बाद फिर से गैंगरेप की बात कहना, एक महिला की अब तक मेडिकल जांच नहीं कराना पुलिस की भूमिका पर संदेह पैदा कर रहा है। कहा कि ऐसा लग रहा है दोषियों को बचाने के लिए साजिश चल रही है। युवाओं ने कहा पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार की प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, महिला का जल्द मेडिकल कराने और दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की। आक्रोश मार्च लोहिया नगर चौक से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। इसके बाद राज्यपाल के नाम मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। आक्रोश मार्च में रंजन सिंह, राणा सिंह, केशव सिंह, सौरभ सिंह, विवेक सिंह, आशीष सिंह, गणु सिंह, सिंटू सिंह,चचंल सिंह, राजेश सिंह, प्रभात सिंह, हरि सिंह, सुनील सिंह, रतन सिंह, आनंद, शिवम, बाबुल, मो. शमीउर रहमान, सूरज शर्मा, राजेश शर्मा आदि शमिल थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read