अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

गया में देवी मंदिर के पास ब्लास्ट से हड़कंप, बदमाशों ने एक घर पर फेंका बम

गया में मंगलवार को देवी मंदिर के पास ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक घर पर बम फेंका था, जिसके बाद बलास्ट हुआ. वहीं, देवी मंदिर के पीछे दूसरा बम ब्लास्ट हुआ. पुलिस ने पुलिस ने मौके से 6 जिंदा बम भी बरामद किये हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया

गया में देवी मंदिर के पास ब्लास्ट से हड़कंप, बदमाशों ने एक घर पर फेंका बम

Article Advertisement

गया में मंगलवार को देवी मंदिर के पास ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक घर पर बम फेंका था, जिसके बाद बलास्ट हुआ. वहीं, देवी मंदिर के पीछे दूसरा बम ब्लास्ट हुआ. पुलिस ने पुलिस ने मौके से 6 जिंदा बम भी बरामद किये हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि रामनवमी को लेकर कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने दहशत फैलाने की नियत से बम को प्लांट किया था. हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. बम मिलने के बाद लोगों में दहशत है. वहीं, इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की देर रात लगभग दो बजे के समय तेज आवाज के साथ एक बम ब्लास्ट हुआ था. असामाजित तत्वों ने एक घर पर फेंका बम आपको बता दें कि ये मामला गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र का है. यहां दो बमों में ब्लास्ट हुआ है और पुलिस ने 6 जिंदा बम बरामद किये हैं. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों के द्वारा उत्पाद फैलाने की नियत से सभी जिंदा बम को प्लांट किये गए थे. बताया जा रहा है कि एक-एक बम आधा-आधा किलो का है. वहीं, घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और सभी पहलूओं से मामले की जांच कर रही है. पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. मौके से 6 जिंदा बम बरामद बताया जा रहा है कि रामनवमी को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों के लोग दहशत फैलाने की नियत से बम को प्लांट किया था. ग्रामीणों ने बताया कि देर रात लगभग 2:00 बजे पहला ब्लास्ट हुआ था. उसके बाद लोग घरों की छत पर चढ़कर देख रहे थे तो एक और बम धमाका हुआ. इसके बाद हम लोग डर गए और घर में चले गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण पास में कोई दिखाई नहीं दिया. मौके पहुंची पुलिस ने मंदिर के आसपास से 6 बम को बरामद कर अपने साथ ले गए हैं. घटना के बाद लोग कई तरह के आशंका व्यक्त कर रहे हैं और लोग काफी डरे सहमे से हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read