अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

गया के कस्तूरबा विद्यालय में बड़ी लापरवाही, मिड-डे-मील खाने से 50 छात्राएं बीमार

गया जिले के डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में मिड-डे-मील खाने से 50 छात्राएं बीमार हो गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार मिड-डे-मील खाने में छिपकली गिर गई थी और इसी खाने की वजह से छात्राएं बीमार हो गई हैं. बीमार छात्राओं में से 24 को डुमरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उनका

गया के कस्तूरबा विद्यालय में बड़ी लापरवाही, मिड-डे-मील खाने से 50 छात्राएं बीमार

Article Advertisement

गया जिले के डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में मिड-डे-मील खाने से 50 छात्राएं बीमार हो गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार मिड-डे-मील खाने में छिपकली गिर गई थी और इसी खाने की वजह से छात्राएं बीमार हो गई हैं. बीमार छात्राओं में से 24 को डुमरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि 8 छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में विधायक प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली है. जिसके बाद छात्राओं के परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है. 24 छात्राओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती कस्तूरबा विधायक के प्रधान नरेंद्र त्रिपाठी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यान भोजन खाने से बच्चों में अचानक उल्टी और नशा जैसा होने की बात बताकर तबियत खराब होने लगी. देखते ही देखते कई बच्चों की हालत खराब होने लगी. जिसके बाद एंबुलेंस से 24 छात्राओं को डुमरिया सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वार्डन की लापरवाही वहीं, बिमार बच्चों से जब हमारी टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि मिड-डे-मील खाने में छिरकली गिरी थी. वहीं, इस मामले में स्कूल की वार्डन की लापरवाही भी सामने आ रही है. वार्डन का कहना है कि कुछ नहीं हुआ है. बच्चे बीमार हुए हैं तो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. साथ ही आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कस्तूरबा विद्यालय पहुंची और मामले की जांच कर रही है. खाने को चैक किया जा रहा है. वहीं, कुछ छात्राओं की तबीयत सामान्य है, जिन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read