दुष्कर्म के आरोपी को अंतिम सांस तक काटनी होगी जेल, पीड़िता को देना होगा 15 लाख का मुआवजा - GAYA POCSO COURT DECISION गया में दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. साथ ही पीड़िता को 15 लाख का मुआवजा भी देना होगा. गया: बिहार के गया में पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश संदीप मिश्रा ने दुष्कर्म के आरोपी मंजूर आलम को दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान किया है. आरोपी को 15 लाख जुर्माने की भी सजा सुनाई गई है. घटना 2020 में जिले के कोच थाना अंतर्गत एक गांव में घटी थी, उस समय पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मंजूर दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़िता ने स्वयं प्राथमिक दर्ज कराई थी. शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण: पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दुष्कर्म की घटना के बाद मामले को छुपाने के लिए मंजूर आलम ने शादी करने का झांसा दिया. वो उसके झांसे में आ गई लेकिन इस दौरान वो लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. जिस वजह से वो गर्भवती हो गई और इसी बीच एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चा होने से पहले तक वह शादी करने का झांसा देता रहा लेकिन बाद में मुकर गया और बच्चे को पिता का नाम देने से भी मना कर दिया. हुआ था डीएनए टेस्ट: पीड़िता ने स्वयं प्राथमिकी दर्ज कराया था. अदालत के आदेश पर इस मामले में अभियुक्त का डीएनए टेस्ट भी कराया गयाथा, जिससे इस बात की पुष्टि भी हुई थी कि बच्चे का पिता अभियुक्त मंजूर आलम ही है. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पॉक्सो विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार और सूचक की ओर से अधिवक्ता आर काजमी ने अपना पक्ष रखा था. 12 लोगों की हुई थी गवाही: इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल सात गवाहों की और बचाव पक्ष की ओर से पांच गवाहों की गवाही हुई थी. अदालत में इस मामले में सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी अभियुक्त मंजूर आलम को 6 पोक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई गई. अलग-अलग धाराओं में उसे सजा सुनाई गई है. आजीवन उसे जेल में रहना होगा. अदालत में अपने फैसले में पीड़िता को 15 लाख रुपये बतौर मुआवजा देना का भी आदेश दिया है. "मुझे इंसाफ की उम्मीद थी. अदालत के फैसले से मैं संतुष्ट हूं. मैंने यह लड़ाई अपने बच्चे को पिता का नाम दिलवाने के लिए लड़ा था. अदालत से उम्मीद थी कि उसे इंसाफ मिलेगा, आज मुझे इंसाफ मिल गया."- पीड़िता
Article Advertisement
India
दुष्कर्म के आरोपी को अंतिम सांस तक काटनी होगी जेल, पीड़िता को देना होगा 15 लाख का मुआवजा - GAYA POCSO COURT DECISION
दुष्कर्म के आरोपी को अंतिम सांस तक काटनी होगी जेल, पीड़िता को देना होगा 15 लाख का मुआवजा - GAYA POCSO COURT DECISION गया में दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. साथ ही पीड़िता को 15 लाख का मुआवजा भी देना होगा. गया: बिहार के गया में पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश संदीप मिश्रा ने दुष्कर्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
