अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

जी डि गोयनका विद्यालय पूर्णिया में जन्माष्टमी के उत्सव का आयोजन

जी डि गोयनका विद्यालय पूर्णिया में जन्माष्टमी के उत्सव का आयोजन दिनांक 18-08-2021 को जी डि गोयनका विद्यालय पूर्णिया में जन्माष्टमी के उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन को भव्य स्तर पर आयोजित किया गया था। उत्सव की शुरुआत लड्डू गोपाल की प्रतिमा की पूजा के साथ हुआ। पूजा में सभी विद्यार्थिगण और शिक्षकगण

जी डि गोयनका विद्यालय पूर्णिया में जन्माष्टमी के उत्सव का आयोजन

Article Advertisement

जी डि गोयनका विद्यालय पूर्णिया में जन्माष्टमी के उत्सव का आयोजन दिनांक 18-08-2021 को जी डि गोयनका विद्यालय पूर्णिया में जन्माष्टमी के उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन को भव्य स्तर पर आयोजित किया गया था। उत्सव की शुरुआत लड्डू गोपाल की प्रतिमा की पूजा के साथ हुआ।

Article Advertisement

पूजा में सभी विद्यार्थिगण और शिक्षकगण की उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष महोदय पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष महोदय शैलेन्द्र गुप्ता, प्रधानाचार्या महोदया स्वाति अहमद , उपप्रधानाचार्य साईं राम वरादा, तथा सभी सम्मानित समन्वयक और अतिथिगण भी मौजूद रहे। लड्डू गोपाल की आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरुआत हुई। सबसे पहले प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने श्री कृष्णा के जीवन के कई लीलाओं जैसे- रास लीला, गोवर्धन पर्वत कथा, कालिया नाग संहार आदि का गीतिनाट्य रूप में मंचन किया। सभी प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को राधा-कृष्णा वेश भूषा में आने का निर्देश दिया गया था, जिससे सभी नंन्हे मुन्हे बच्चे एक दैवीय झलक दे रहे थे। पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया था। इसके बाद वरिष्ठ बच्चों ने एक सामूहिक भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुन कर सभी श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद संवाद प्रस्तुति द्वारा श्री कृष्णा के जीवन के कई महवपूर्ण घटनाओं के बारे में दर्शको को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अगले चरण में श्री हरि विष्णु के कई अवतार को जैसे- मत्स्यावतार, वामनावतार, कृष्णावतार, रामावतार इत्यादि को भरतनाट्यम और कत्तख नृत्य के माध्यम से दिखाया गया। दर्शक इन कार्यक्रमों को देख कर भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान सभी बच्चे उत्साहित नजर आ रहे थे। इस उत्सव के दौरान विद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। उत्सव का समापन बच्चों द्वारा धन्यवाद प्रस्तुति के साथ हुआ। पूर्णिया पूर्व से मुन्ना कुमार की खास रिपोट

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read