10 राज्यों में PFI के खिलाफ NIA और ED का एक्शन, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां आतंकवाद के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की।
खबर है कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की है।
इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है।
खबर है कि NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है।
NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कैडर्स को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा NIA ने तमिलनाडु में भी कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है।
इसके अलावा राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है।
चेयरमैन पर भी शिकंजा जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है।
साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है।
सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।
गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
रविवार को भी पड़े थे छापे रविवार को भी NIA ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेड की थी।
उस दौरान PFI सदस्यों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था।
जांच एजेंसी ने हिंसा भड़काने और गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी।
उस दौरान NIA अधिकारियों की 23 टीमों में निजामाबाद, कुर्नूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में करीब 38 ठिकानों तलाशी ली थी।
Crime
10 राज्यों में PFI के खिलाफ NIA और ED का एक्शन, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
10 राज्यों में PFI के खिलाफ NIA और ED का एक्शन, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां आतंकवाद के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। खबर है कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


