अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

जनरल सुलेमानी की मौत पर हसन रूहानी की चेतावनी, अमेरिका को चुकानी होगी भारी कीमत

जनरल सुलेमानी की मौत पर हसन रूहानी की चेतावनी, अमेरिका को चुकानी होगी भारी कीमत ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिकी हवाई हमले में मौत पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। रूहानी ने कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल

जनरल सुलेमानी की मौत पर हसन रूहानी की चेतावनी, अमेरिका को चुकानी होगी भारी कीमत

Article Advertisement

जनरल सुलेमानी की मौत पर हसन रूहानी की चेतावनी, अमेरिका को चुकानी होगी भारी कीमत ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिकी हवाई हमले में मौत पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। रूहानी ने कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ मुलाकात के दौरान कहा, “अमेरिका ने एक नया तरीका अपनाया है जो इस क्षेत्र को बहुत खतरनाक स्थिति में डाल सकता है।” उन्होंने कहा, “ईरान क्षेत्र में किसी तरह का तनाव नहीं चाहता है लेकिन इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने और अस्थिरता का कारण अमेरिका का यह गलत कार्य है।” इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री जावेद जाफरी ने अल थानी के साथ मुलाकात के दौरान कहा था कि ईरान क्षेत्र में किसी तरह का तनाव नहीं चाहता है, लेकिन विदेशी और अतिरिक्त क्षेत्रीय बलों की उपस्थिति तथा हस्तक्षेप से इस संवेदनशील क्षेत्र में अस्थिरता तथा असुरक्षा की स्थिति निर्मित हो गई है वहीं दूसरी ओर, ईरान के सबसे ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के अगले ही दिन शनिवार (4 जनवरी) देर रात इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमले हुए। पहले बगदाद के सर्वाधिक सुरक्षित ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास पर दो मोर्टार के गोले दागे गए। इसके थोड़ी ही देर बाद 80 किलोमीटर दूर बलाद स्थित अमेरिकी वायुसेना के अड्डे पर दो रॉकेट दागे गए। वर्तमान में इराक में 5200 अमेरिकी सैनिक हैं। गौरतलब रहे कि शुक्रवार (3 जनवरी) को इराक में हुए अमेरिकी हवाई हमले में जनरल सुलेमानी समेत 10 लोग मारे गये। इसके तुरंत बाद ईरान ने अमेरिका से बदला लेने का एलान किया था। दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था और अब अमेरिकी हमले के बाद यह चरम पर पहुंच गया है। ईरान के प्रतिशोध लेने के एलान के बाद अमेरिका ने इराक की राजधानी बगदाद स्थित अपने दूतावास के नागरिकों को तत्काल इराक छोड़ने को कहा. Source -HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read