अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंटBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंट

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

गाजियाबाद में गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार

गाजियाबाद में गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार गाजियाबाद, तीन दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को दो अपराधियों को पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पैरोल पर बाहर थे और कथित तौर पर यहां एक स्थानीय नेता की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी। एसपी (ग्रामीण)

गाजियाबाद में गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार
गाजियाबाद में गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार गाजियाबाद, तीन दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को दो अपराधियों को पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पैरोल पर बाहर थे और कथित तौर पर यहां एक स्थानीय नेता की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी। एसपी (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोदीनगर इलाके में कुछ संदिग्ध बाइक पर घूम रहे हैं, जिस पर नंबर प्लेट नहीं है। उन्होंने बताया कि अपराह्न में एक वाहन जांच अभियान शुरू किया गया और भोजपुर पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम ने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। एसपी ने कहा कि संदिग्धों ने टीम पर गोलियां चलाईं और मोदीनगर की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पीछा किया उन संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया, जिनकी बाइक नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक बार फिर टीम पर गोलीबारी की। एसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दोनों संदिग्धों को गोली लगी। पुलिस ने कहा कि संदिग्धों की पहचान किशोर उर्फ ​​शेट्टी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का रहने वाला है और मोदीनगर में रहता है तथा सोनू वर्मा जो दिल्ली के डीएलएफ अंकुर विहार निवासी है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि अदालत ने उन्हें पैरोल पर रिहा किया है और पैरोल आने वाले सप्ताह में समाप्त होने वाली थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने मोदीनगर के एक नेता को मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी लेने की बात कबूल की। एसपी राजा ने बताया कि दोनों के पास से दो देशी पिस्तौल, तीन कारतूस और इतने ही खोखे और अपराधों में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read