अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्याक्या खगौल में पहले से फटे थे प्रश्न पत्र? दारोगा भर्ती परीक्षा पर आया नया ट्विस्ट, वायरल तस्वीर में नहीं है...'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताकौन हैं बिहार के MLA सुजीत पासवान, जो रूस के चुनाव में होंगे पर्यवेक्षक? पटना से मॉस्को तक हो रही चर्चाबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शन'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्याक्या खगौल में पहले से फटे थे प्रश्न पत्र? दारोगा भर्ती परीक्षा पर आया नया ट्विस्ट, वायरल तस्वीर में नहीं है...'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताकौन हैं बिहार के MLA सुजीत पासवान, जो रूस के चुनाव में होंगे पर्यवेक्षक? पटना से मॉस्को तक हो रही चर्चाबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शन

Article Advertisement

Entertainment

गाज़ियाबाद एनकाउंटर: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर

गाज़ियाबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, यूपी एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार शाम गाज़ियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में एनकाउंटर के दौरान दो बदमाशों को मार गिराया गया। ढेर किए गए बदमाश

गाज़ियाबाद एनकाउंटर: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर

Article Advertisement

गाज़ियाबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, यूपी एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार शाम गाज़ियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में एनकाउंटर के दौरान दो बदमाशों को मार गिराया गया। ढेर किए गए बदमाशों की पहचान रविंदर (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात अपराधी रोहित गोडारा-गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हुए थे। कैसे किया पुलिस ने शिकार? 12 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे दो बदमाश बाइक से बरेली स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े अकाउंट से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। सीसीटीवी फुटेज से रविंदर की पहचान हुई। तकनीकी निगरानी और क्राइम डेटाबेस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। सोमवार को टीम ने पुष्टि की कि आरोपी गाज़ियाबाद पहुंचे हैं। बुधवार को ट्रोनिका सिटी इलाके में पुलिस ने ट्रैप बिछाया। शाम करीब 7:20 बजे पुलिस ने उनकी बाइक रोकी और सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। रविंदर को सीने में और अरुण को गर्दन व सीने में गोली लगी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। क्यों निशाना बनाया गया दिशा पाटनी का घर? पुलिस के अनुसार, बदमाश दिशा पाटनी और उनके परिवार से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। वे कई दिनों से उनके घर पर नजर रखे हुए थे। हरियाणा STF एसपी वसीम अख्तर ने बताया— "हमें पुख्ता सूचना थी कि ये दोनों 12 सितंबर की फायरिंग में शामिल थे। जब पुलिस ने घेरा तो इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद एनकाउंटर में दोनों मारे गए।" बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड रविंदर 2024 से फतेहाबाद कोर्ट फायरिंग केस में वांछित था। 5 सितंबर को भिवानी कोर्ट गैंगवार में भी शामिल था। गोल्डी बराड़ और रोहित गोडारा के नेटवर्क में सक्रिय सदस्य था। पुलिसकर्मी भी घायल इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए। दिल्ली पुलिस एसआई रोहित को हाथ में गोली लगी। एचसी कैलाश घायल हुए। यूपी एसटीएफ के हेड कांस्टेबल अंकुर और जय भी जख्मी हुए। हथियार और बरामदगी पुलिस ने मौके से एक चोरी की बाइक , एक Zigana पिस्टल और एक Glock Gen 5 पिस्टल बरामद की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read