पीएम बनते ही लिज ट्रस ने भारतीय मूल की इस महिला को बनाया गृहमंत्री ब्रिटेन की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त करने समेत अपनी कैबिनेट के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की मंगलवार को घोषणा की।
लिज ट्रस ने भारतीय मूल के ही ऋषि सुनक को बड़े अंतर से हराकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री का चुनाव जीता है।
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने इस चुनाव में लिज ट्रस का ही समर्थन किया था।
पहले लिज ट्रस के खिलाफ थीं ब्रेवरमैन दरअसल, कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में शुरुआत में ब्रेवरमैन ट्रस के खिलाफ थीं।
लेकिन उन्होंने मुकाबले से बाहर होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया था।
गोवा और तमिल विरासत से संबंध रखने वाली 42 वर्षीय ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के पद के रूप में उसका इनाम मिला है।
जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय सुएला ब्रेवरमैन प्रीति पटेल की जगह लेंगी, जिन्होंने सोमवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
इसके अलावा ट्रस की शीर्ष टीम में थेरेसी कॉफे को उप प्रधानमंत्री और क्वासी क्वार्टेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है।
जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।
वेंडी मॉर्टन को ट्रेजरी की संसदीय मंत्री नियुक्त किया गया है और वह टोरी दल की पहली मुख्य सचेतक बन गई हैं।
ट्रस का रुख भारत को लेकर बेहतर ब्रिटिश सरकार में काफी समय से भारतीय मूल के लोगों का दबदबा रहा है।
फिलहाल ऋषि सुनक को हराकर लिज ट्रस ने यह बाजी मारी है।
हालांकि लिज ट्रस का रुख भी भारत को लेकर बहुत गर्मजोशी भरा रहा है।
कंजर्वेटिव पार्टी की नेता ट्रस ब्रिटेन के उन वरिष्ठ राजनेताओं में शामिल हैं, जिन्हें भारत-ब्रिटेन के रणनीतिक तथा आर्थिक संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है।
भारत को बता चुकी हैं बड़ा अवसर ट्रस ने कई बार भारत की यात्राएं की हैं और वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ डिजिटल वार्ता भी कर चुकी हैं।
इस दौरान उन्होंने देश को बड़ा, प्रमुख अवसर करार दिया था।
ईटीपी पर हस्ताक्षर के बाद ट्रस ने कहा था मैं बनते व्यापार परिदृश्य में ब्रिटेन और भारत को एक बेहतरीन स्थिति में देख रही हूं
Article Advertisement
Business
पीएम बनते ही लिज ट्रस ने भारतीय मूल की इस महिला को बनाया गृहमंत्री
पीएम बनते ही लिज ट्रस ने भारतीय मूल की इस महिला को बनाया गृहमंत्री ब्रिटेन की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त करने समेत अपनी कैबिनेट के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की मंगलवार को घोषणा की। लिज ट्रस ने भारतीय मूल के ही ऋषि सुनक को बड़े अंतर से हराकर ब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
