अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

गोवा में नया अकादमिक सत्र 21 जून से शुरू होगा

गोवा में नया अकादमिक सत्र 21 जून से शुरू होगा पणजी, सात जून (भाषा) गोवा में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की शुरुआत 21 जून को होगी और शिक्षण के माध्यम पर फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोवा के शिक्षा निदेशक डी भगत ने पीटीआई-भाषा को बताया, "छात्रों को स्कूल जाने क

गोवा में नया अकादमिक सत्र 21 जून से शुरू होगा

Article Advertisement

गोवा में नया अकादमिक सत्र 21 जून से शुरू होगा पणजी, सात जून (भाषा) गोवा में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की शुरुआत 21 जून को होगी और शिक्षण के माध्यम पर फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Article Advertisement

गोवा के शिक्षा निदेशक डी भगत ने पीटीआई-भाषा को बताया, "छात्रों को स्कूल जाने के लिए कहने या ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन को लेकर फैसला सत्र शुरू होने से सात से आठ दिन पहले किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि स्कूलों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पहले ही स्कूलों में उपस्थित होने के लिए कहा जा चुका है क्योंकि तटीय राज्य में कोविड​​-19 मामलों की संख्या में कमी आई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार तक गोवा में कोरोना वायरस के 1,59,393 मामले आए थे, जबकि मरने वालों की संख्या 2,760 थी। गोवा सरकार ने पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लगाए गए 'कर्फ्यू' को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read