India
भारत में सोने की मांग अप्रैल-जून तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़ी: डब्ल्यूजीसी
Published: 30/7/2021, 7:31:24 am•213 views•Seemanchal Live
भारत में सोने की मांग अप्रैल-जून तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़ी: डब्ल्यूजीसी मुंबई, 29 जुलाई (पीटीआई) वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने एक रिपोर्ट में कहा कि इस साल अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग 19.2 प्रतिशत बढ़कर 76.1 टन हो गई, जिसका मुख्य कारण कम आधार प्रभाव था। गौरतलब है कि पिछ

भारत में सोने की मांग अप्रैल-जून तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़ी: डब्ल्यूजीसी मुंबई, 29 जुलाई (पीटीआई) वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने एक रिपोर्ट में कहा कि इस साल अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग 19.2 प्रतिशत बढ़कर 76.1 टन हो गई, जिसका मुख्य कारण कम आधार प्रभाव था।
गौरतलब है कि पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।
डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट ‘2021 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुझान’ के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 63.8 टन थी।
रिपोर्ट में कहा गया कि कीमत के लिहाज से भारत में सोने की मांग समीक्षाधीन अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 32,810 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020 की इसी अवधि में 26,600 करोड़ रुपये थी।
रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते पिछली तिमाही के मुकाबले मांग में 46 प्रतिशत की गिरावट आई।
इसी तरह मौजूदा साल की पहली छमाही में कुल मांग 157.6 टन थी, जो 2019 की पहली छमाही के मुकाबले 46 फीसदी थी।
डब्ल्यूजीसी के भारत में क्षेत्रीय सीईओ सोमसुंदरम पी आर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते 2021 की दूसरी तिमाही में क्षेत्रीय आधार पर लॉकडाउन लगाया गया, जबकि पिछले साल पूरे देश में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया था।
ये तिमाही इसलिए भी बेहतर है क्योंकि व्यवसाय अधिक तैयार थे।’’ रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में वैश्विक सोने की मांग में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाले एक प्रतिशत की गिरावट हुई और यह 955.1 टन रही।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



