पटना में 3 करोड़ की Gold Robbery का मास्टर माइंड गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला भेद मार्च को पटना के फ्रेजर रोड पर दिल्ली के कारोबारी अंसार अली मुल्ला व उनके बेटे का कुछ बदमाशों ने रोका।
विरोध करने पर बदमाशों ने अंसार अली के बेटे के हाथ में गोली मारी और उनसे करीब पांच किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे।
Education
पटना में 3 करोड़ की Gold Robbery का मास्टर माइंड गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला भेद
पटना में 3 करोड़ की Gold Robbery का मास्टर माइंड गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला भेद मार्च को पटना के फ्रेजर रोड पर दिल्ली के कारोबारी अंसार अली मुल्ला व उनके बेटे का कुछ बदमाशों ने रोका। विरोध करने पर बदमाशों ने अंसार अली के बेटे के हाथ में गोली मारी और उनसे करीब पांच किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे।

Article Advertisement
Article Advertisement
7 मार्च को पटना के भीड़भाड़ वाले डाकबंगला चौराहे के पास से दिनदहाड़े 3 करोड़ का सोना लूटने वाले गैंग का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने इस घटना के मास्टर माइंड छात्र नेता सैयद अली रजा हाशमी को गिरफ्तार किया है।
वह पूर्व में कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग एनएसयूआई से जुड़ा रहा है।
पुलिस का दावा है की पटना में हुई इस बड़ी लूट की घटना का मास्टर माइंड अली रजा हाशमी ही है।
उसने अपने साथियो के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।
उसके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
जांच में पुलिस को अभी लूटा गया सोना बरामद नहीं हुआ है, पुलिस सोना बरामदगी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
गोली मारकर लूटा था 5 किलो सोना जानकारी के अनुसार घटना 7 मार्च की है।
पटना के फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहा के पास दोपहर एक बजे दिल्ली के कारोबारी अंसार अली मुल्ला व उनके बेटे का कुछ बदमाशों ने रास्ता रोका।
विरोध करने पर बदमाशों ने अंसार अली के बेटे के हाथ में गोली मारी और उससे करीब पांच किलो सोना लूटकर फरार हो गए।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की।
किया गया फोन सर्विलांस सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को सैयद अली रजा हाशमी दिखा।
उसके फोन सर्विलांस किया गया तो वारदात के समय उसके फोन की लोकेशन भी घटनास्थल की मिली।
पटना के सिटी एसपी चंद्रप्रकाश ने बताया की घटनास्थल के सीसीटीवी में भी सैयद अली रजा हाशमी की तस्वीर आई थी।
इसके अलावा अन्य उसके मूवमेंट को चेक किया गया, तो लूट में इस्तेमाल बाइक के साथ उसकी गतिविधियों भी संदिग्ध दिखी।
इसके बाद की जांच में सामने आया की रमना रोड के पिली लौज में सैयद रजा हाशमी रहता था।
जांच में पता चला कि हाशमी की पूरी वारदात का मास्टर माइंड है।
सिटी एसपी के अनुसार घटना में शामिल चार अन्य अपराधियों की शिनाख्त हो गई है और उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापमारी की जा रही है।
सैयद अली रजा हाशमी ने पटना यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
