जेल में रची साजिश, लुटेरों को फोन पर निर्देश दे रहा था महाठग सुबोध सिंह; ऐसे सुलझी 20 मिनट में 2 करोड़ लूट की कहानी बिहार के पूर्णिया में हुई लूट के मामले में पुलिस को चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं।
लुटेरे प्लान बनाकर आए थे।
यही नहीं, वे शहर में वारदात से पहले पहुंच गए थे।
पुलिस ने मामले में काफी चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया है।
लेकिन पुलिस को एक सबूत ऐसा मिला, जिससे लुटेरे पकड़ में आ गए।
बिहार के पूर्णिया में तनिष्क शोरूम में हुई लूट की वारदात की साजिश पटना की बेउर जेल में रची गई थी।
वारदात का मास्टरमाइंड देश के सबसे बड़े सोना लुटेरे गिरोह का सरगना सुबोध सिंह है।
जो इस समय पटना की बेउर जेल में बंद है।
लगातार छह दिन की जांच के दौरान पुलिस ने पूर्णिया से लेकर पटना और पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी की है।
गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हालांकि अभी तक लूटे गए दो करोड़ के सोने की रिकवरी नहीं हो पाई है।
पूर्णिया के खजांची हाट थाना क्षेत्र में बीती 26 जुलाई को दिनदहाड़े बदमाशों ने दो करोड़ से ज्यादा की लूट को अंजाम दिया था।
मामले की जांच के लिए पूर्णिया पुलिस के अलावा एसटीएफ की 10 टीमों को लगाया गया था।
खुद एसटीएफ के एडीजी अमृत राज पूर्णिया में जांच के लिए आए थे।
जांच के दौरान सीसीटीवी और सर्विलांस की भी मदद ली गई थी।
शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चार लुटेरों की पहचान की गई थी।
इनकी तस्वीर को भी पुलिस द्वारा सार्वजनिक किया गया था।
वहीं, मोबाइल के डंप डाटा से पता चला कि इनमें से एक लुटेरा लगातार पटना की बेउर जेल में किसी बदमाश के संपर्क में था।
जांच के बाद पता चला कि इस लुटेरे का संपर्क सुबोध सिंह के साथ था।
इसके लिए सुबोध सिंह ने स्थानीय अपराधी बिट्टू सिंह को जिम्मेदारी दी थी।
बिट्टू सिंह कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया है।
जेल में हुई दोस्ती, लॉज में ठहरे थे बदमाश बिट्टू सिंह की जेल में सुबोध सिंह के साथ दोस्ती हुई थी।
इसके बाद तनिष्क शोरूम में लूट की साजिश रची गई।
हालांकि इसमें स्थानीय अपराधियों को शामिल नहीं किया गया था।
पूर्णिया के लाइन बाजार में एक क्लीनिक चलाने वाला राहुल कुमार अपराधियों को गाइड कर रहा था।
बिट्टू सिंह, अभिमन्यु सिंह और चुनमुन झा के ठिकानों पर बाहर से आए बदमाशों को ठहराया गया था।
इसके अलावा बदमाशों को अररिया के एक लॉज में भी रखा गया था।
एक सप्ताह पहले ही लुटेरों ने शोरूम की रेकी की थी।
इसके बाद वे शहर में ही रहे।
बदमाशों ने कई शॉपिंग मॉल्स से कपडे़ भी खरीदे थे।
वारदात के दौरान सिर्फ चुनमुन झा ने मास्क लगा रखा था।
जबकि अन्य बिना मास्क थे।
वारदात के बाद सभी पश्चिम बंगाल के मालदा में छिप गए थे।
पुलिस ने हथियार और बाइक किए बरामद मालदा पुलिस के सहयोग से 3 बाइक भी बरामद की गई हैं।
जांच में पता चला है कि चुनमुन सुबोध सिंह से संपर्क में था।
वारदात के बाद उसने मोबाइल जला दिया था।
इसके अवशेष पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
अभी तक अभिमन्यु सिंह, बमबम यादव, राहुल श्रीवास्तव और चुनमुन झा के भाई आनंद झा को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से 2 देसी कट्टे, 3 कारतूस, 4 मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।
सोने की रिकवरी के लिए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रेड की जा रही है।
बेउर जेल में बंद सुबोध सिंह देश का सबसे बड़ा सोना लुटेरा है।
उसने कई शहरों में वारदातें की हैं।
वह पिछले 8 साल से जेल में है।
वहीं से गैंग ऑपरेट कर रहा है।
Crime
जेल में रची साजिश, लुटेरों को फोन पर निर्देश दे रहा था महाठग सुबोध सिंह; ऐसे सुलझी 20 मिनट में 2 करोड़ लूट की कहानी
जेल में रची साजिश, लुटेरों को फोन पर निर्देश दे रहा था महाठग सुबोध सिंह; ऐसे सुलझी 20 मिनट में 2 करोड़ लूट की कहानी बिहार के पूर्णिया में हुई लूट के मामले में पुलिस को चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। लुटेरे प्लान बनाकर आए थे। यही नहीं, वे शहर में वारदात से पहले पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले में काफी च

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


