सोने के दाम 41 हजार के पार, जानें कब तक हो सकता है सस्ता सोने के दाम बढ़ते ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर खरीदारों के घटने की आशंका बढ़ गई।
दूसरी तरफ बेचने वालों की उम्मीद अच्छी बनी है।
शुक्रवार को बाजार में न ग्राहक ज्यादा आए और न ही बुलियन से ज्वैलर्स ने कोई खरीदारी की।
Business
सोने के दाम 41 हजार के पार, जानें कब तक हो सकता है सस्ता
सोने के दाम 41 हजार के पार, जानें कब तक हो सकता है सस्ता सोने के दाम बढ़ते ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर खरीदारों के घटने की आशंका बढ़ गई। दूसरी तरफ बेचने वालों की उम्मीद अच्छी बनी है। शुक्रवार को बाजार में न ग्राहक ज्यादा आए और न ही बुलियन से ज्वैलर्स ने कोई खरीदारी की। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी

Article Advertisement
Article Advertisement
बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को अमेरिका और चीन के बीच में ट्रेड हस्ताक्षर होना तय है।
अगर यह हस्ताक्षर और समझौता हो गया तो सोना सस्ता हो सकता है।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां भी अपना असर दिखाएंगी।
फिर भी सोने के दाम में कमी की उम्मीद जताई जा रही है।
15 जनवरी के बाद से सहालगों का भी दौर शुरू हो जाएगा।
बुलियन और सोना कारोबारी राहुल गुप्ता कहते हैं कि सोने का दाम अचानक दो हजार के ऊपर बढ़ जाने से एक तो खरीदार कम होंगे वहीं बाजार में सोना बेचने वाले आयेंगे।
इसका सीधा कारण है कि अगर कोई भी ग्राहक इस समय नगद सोना बिक्री करना चाहेगा तो उसे लगभग 39,900 रुपए का दाम मिल सकता है।
महंगा होने से खरीदारी पर पड़ेगा असर : बुलियन और ज्वैलर्स उमेश पाटिल का कहना है कि पिछली बार दस ग्राम में एक हजार का उछाल आया था तो खरीदारी लगभग 60 से 70 प्रतिशत गिर गई थी।
वहीं, बिकवाली 80 प्रतिशत बढ़ गई थी।
अब इधर दो दिन की उछाल को देखेंगे।
सोना 2100 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है।
ऐसे में बाजार के अंदर बिकवाली अच्छी होने की उम्मीद है।
अभी सहालग शुरू होने में दो हफ्ते का समय है।
ऐसे में निवेशक भी बिकवाली के सोने पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
वहीं बाजार में आए एकाध खरीदारों ने कहा कि अगर सोना ऐसे ही बढ़ता रहा तो आगे जेवर खरीदने के बारे में भी सोचना पड़ेगा।
हर महीने किस दिन सबसे महंगा रहा सोना तारीख दाम 02 फरवरी 2019 32000 रुपये 20 फरवरी 2019 34000 रुपये 01मार्च 2019 33000 रुपये 10 अप्रैल 2019 32294 रुपये 13 मई 2019 32532 रुपये 25 जून 2019 34839 रुपये 19 जुलाई 2019 35382 रुपये 29 अगस्त 2019 39383 रुपये 04 सितम्बर 2019 39846 रुपये 25 अक्टूबर 2019 38569 रुपये 01 नवम्बर 2019 38584 रुपये 30 दिसम्बर 2019 39091 रुपये 02 जनवरी 2020 40335 रुपये 03 जनवरी 2020 41200 रुपये नोट:- यह आंकड़ा सर्राफ कैलाश चन्द्र जैन की कारोबारी डायरी से।
Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
