अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Goldy Brar के शूटआउट का CCTV फुटेज वायरल, अमेरिकी पुलिस का दावा- मरने वाला नहीं गोल्डी बरार

Goldy Brar के शूटआउट का CCTV फुटेज वायरल, अमेरिकी पुलिस का दावा- मरने वाला नहीं गोल्डी बरार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है या मारा गया। अमेरिका पुलिस का दावा कि जिंदा है गोल्डी, लेकिन फायरिंग का फुटेज वायरल। आखिर क्या है सच्चाई? क्या सच में गोल्डी बराड़ मारा गया या जिंदा है? बीते दिन खबर आई थी कि पं

Goldy Brar के शूटआउट का CCTV फुटेज वायरल, अमेरिकी पुलिस का दावा- मरने वाला नहीं गोल्डी बरार

Article Advertisement

Goldy Brar के शूटआउट का CCTV फुटेज वायरल, अमेरिकी पुलिस का दावा- मरने वाला नहीं गोल्डी बरार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है या मारा गया। अमेरिका पुलिस का दावा कि जिंदा है गोल्डी, लेकिन फायरिंग का फुटेज वायरल। आखिर क्या है सच्चाई?

Article Advertisement

क्या सच में गोल्डी बराड़ मारा गया या जिंदा है? बीते दिन खबर आई थी कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी और पंजाब के वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इंडियन मीडिया ने तेजी से खबर पर अपनी पकड़ बनाई, लेकिन अमेरिकी पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर गोल्डी के शूटआउट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फायरिंग का वीडियो वायरल इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गोल्डी पर फायरिंग का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ब्लैक कलर की कार आकर धीमी गति लेती है और उसमें से एक शख्श बाहर निकलकर एक घर पर ताबडतोड़ गोलियां बरसा देता है। वीडियो में दूसरी तरफ दो शख्स नजर आते हैं, जो खुद को बचाते दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि कार फायरिंग करने वाले शख्स को प्रोटेक्ट कर रही है।   फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने खबरों का किया खंडन वहीं, वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इन खबरों को खंडन किया है और ये झूठी अफवाहें हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सच नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि झूठी खबरें हैं ये। जहां कुछ यूजर्स इन खबरों को सच बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो और खबरें दोनों ही झूठी हैं। अब सच्चाई क्या है ये को वक्त के साथ ही पता लगेगी? जिंदा है या मारा गया गोल्डी बराड़? बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से गोल्डी के तार जुड़े हुए हैं। हाल ही में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। वहीं, अब गोल्डी जिंदा या मारा गया, इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read