अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

बेटे ने की थी लव मैरिज, बाप को लड़की के भाई ने मारी गोली!

बेटे ने की थी लव मैरिज, बाप को लड़की के भाई ने मारी गोली! शनिवार की रात ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के किला चौक निवासी सैयद मुजाहिद हुसैन जब अपने घर लौट रहे थे तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उनपर फायर झोंक दिया. एक गोली उनकी छाती को छूते हुए हाथ में लगी.   एक पिता को अपने पुत्र द्वारा

बेटे ने की थी लव मैरिज, बाप को लड़की के भाई ने मारी गोली!

Article Advertisement

बेटे ने की थी लव मैरिज, बाप को लड़की के भाई ने मारी गोली! शनिवार की रात ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के किला चौक निवासी सैयद मुजाहिद हुसैन जब अपने घर लौट रहे थे तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उनपर फायर झोंक दिया. एक गोली उनकी छाती को छूते हुए हाथ में लगी.   एक पिता को अपने पुत्र द्वारा प्रेम विवाह किए जाने की कीमत चुकानी पड़ रही है. दरअसल, प्रेम विवाह किए जाने से गुस्साए लड़की के भाई ने अपने बहनोई के पिता को ही गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में लव मैरिज के 8 महीने बाद लड़की के भाई ने अपने बहनोई के पिता को गोली मार दी. घायल अवस्था में सैयद मुजाहिद हुसैन (60 वर्ष) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है. परिवारीजनों के मुताबिक, उनके बेटे ने लव मैरिज की थी जिससे लड़की का भाई खफा था. मामला ब्रह्मपुरा थाने का है. हाथ में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के किला चौक निवासी सैयद मुजाहिद हुसैन जब अपने घर लौट रहे थे तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उनपर फायर झोंक दिया. एक गोली उनकी छाती को छूते हुए हाथ में लगी.   मामले की जानकारी पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी. घायल सैयद मुजाहिद हुसैन को बैरिया के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है. वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर DSP टाउन, ब्रह्मपुरा थाना के प्रभारी संतोष रजक मय फोर्स मौके पर पहुंचे. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित स्थान पर छापेमारी कर रही है. लड़की के भाई और दोस्त पर गोली मारने का आरोप जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में सैयद मुजाहिद हुसैन के बेटे आले असगर ने लव मैरिज (कोर्ट में) की थी. 164 सीआर.पी.सी. के बयान के बाद से लड़की इनके ही घर पर रहती थी और उसके घर वाले अक्सर बेटे की हत्या की धमकी दे रहे थे. शनिवार रात लड़की के भाई बिट्टू उर्फ फरहान के अलावा उसके दो दोस्त अरमान एक अन्य स्कूटी पर सवार होकर आया और किला चौक के किला मैदान के समीप सैयद मुजाहिद हुसैन पर दो फायर कर दी. एक गोली उनकी छाती को छूते हुए हाथ में लग गई, जबकि दूसरी गोली ब्लैंक गई.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read