अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

Google पर सर्च न करें ये 10 चीजें, ऑनलाइन स्कैम से रहेंगे सुरक्षित

गूगल पर सर्च न करें ये 10 चीजें ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स की आदत होती है कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए सीधा गूगल सर्च करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि गूगल हर तरह की छोटी-बड़ी जानकारी पाने का बेहतरीन तरीका है लेकिन गूगल सर्च के साइड इफेक्ट्स स्कैम्स के रूप में सामने आते रहते हैं। ध्यान रहे कि

Google पर सर्च न करें ये 10 चीजें, ऑनलाइन स्कैम से रहेंगे सुरक्षित

Article Advertisement

गूगल पर सर्च न करें ये 10 चीजें ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स की आदत होती है कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए सीधा गूगल सर्च करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि गूगल हर तरह की छोटी-बड़ी जानकारी पाने का बेहतरीन तरीका है लेकिन गूगल सर्च के साइड इफेक्ट्स स्कैम्स के रूप में सामने आते रहते हैं।

Article Advertisement

ध्यान रहे कि गूगल पर दिखने वाली जानकारी और साइट्स गूगल नहीं बनाता, यह केवल एक प्लैटफॉर्म है जो आपको साइट्स तक पहुंचाता है। अगर आपको कोई साइट पता है तो गूगल में उसका नाम सर्च करने से बेहतर सीधा उस साइट का अड्रेस डालकर उसपर जाना है। गूगल पर दिखने वाली हर इन्फॉर्मेशन सही हो ऐसा जरूरी नहीं है, और इसका फायदा स्कैमर उठाते हैं। आपको ये 10 सबसे कॉमन चीजें गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए,   ऑनलाइन बैंकिग वेबसाइट्स अगर आप अपने बैंक की वेबसाइट जानते हैं तो आपको गूगल पर बैंक का ऑनलाइन बैंकिंग यूआरएल सर्च न करने की सलाह हमेशा दी जाती है। स्कैमर बैंक की ऑफिशल वेबसाइट से मिलते-जुलते पेज बनाते हैं, जिनके अड्रेस और लुक में ऑफिशल साइट्स से बस जरा सा अंतर होता है। अक्सर यूजर्स इस नकली साइट पर बैंकिंग डीटेल्स डाल देते हैं और फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग वेबसाइट गूगल पर न सर्च करें। कस्टमर केयर नंबर फ्रॉड और स्कैम करने वाले गूगल पर कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर और वेबसाइट्स यूजर्स को फंसाने के लिए दिखाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के बाद कॉल पर यूजर्स को फ्रॉड का शिकार होना पड़ा है। किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए और कंपनी की ऑफिशल साइट या ऐप से ही कस्टमर केयर से कॉन्टैक्ट करना चाहिए। ऐप्स या सॉफ्टवेयर अगर आप अपने स्मार्टफोन के लिए ऐप्स और सॉफ्टवेयर गूगल पर सर्च करके डाउनलोड करते हैं तो ऐसा न करें। गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड और अपडेट करें क्योंकि गूगल सर्च में मिलने वाले कई ऐप्स फेक होते हैं या फिर उनमें मैलवेयर होता है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है।   दवाएं और रोग के लक्षण आपको सलाह दी जाती है कि किसी बीमारी के लक्षण गूगल पर सर्च न करें और दवाओं के लिए गूगल सर्च के भरोसे कभी न रहें। किसी भी ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाना ही सबसे अच्छा विकल्प होता है। गूगल सर्च में बताई गई दवाएं खरीदना और खाना खतरनाक हो सकता है, ऐसा कभी न करें। स्टॉक मार्केट या निवेश से जुड़ी सलाह स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट हाई रिस्क वाले सेक्टर हैं और इनमें पैसे लगाने के लिए गूगल की बात मानना भारी पड़ सकता है। एक गूगल सर्च के बाद किसी कंपनी को बेहतर समझना और उसके शेयर खरीद लेना बेवकूफी भरा फैसला साबित हो सकता है। ऐसा करने के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह लें और गूगल सर्च न करें। सरकारी वेबसाइट्स बैंकिंग वेबसाइट्स की तरह भी टैक्स फाइल करने या गैस बुकिंग जैसी सर्विसेज के लिए बनाई गईं सरकारी वेबसाइट्स भी अटैकर्स का प्राइमरी टारगेट होती हैं। यह पहचानना मुश्किल होता है कि साइट ओरिजनल है या नहीं। बेहतर होगा कि साइट को गूगल सर्च न करें और सीधे यूआरएल डालकर साइट पर जाएं। सोशल मीडिया साइट्स आपको सोशल मीडिया साइट पर लॉग-इन करना है तो उसका लॉग-इन पेज गूगल पर सर्च न करें। सीधे साइट के अड्रेस या ऐप पर जाएं। गूगल पर सर्च कर सोशल साइट के पेज पर जाना और लॉग-इन डीटेल्स डालना आपको फिशिंग अटैक्स का शिकार बना सकता है। इस तरह आपका यूजरनेम और पासवर्ड अटैकर के पास पहुंच सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स गूगल पर शॉपिंग के लिए ई-कॉमर्स साइट्स सर्च न करें क्योंकि फर्जी डिस्काउंट ऑफर्स दिखाने वाली ढेरों वेबसाइट्स आपको सर्च में दिख सकती हैं, जिनका मकसद आपको स्कैम का शिकार बनाना है। ट्रस्टेड ई-कॉमर्स साइट पर शॉपिंग करना ही बेहतर होता है। बेहतरीन डील के लालच में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। फ्री एंटीवायरस ऐप्स या सॉफ्टवेयर गूगल पर अपने PC के लिए फ्री एंटीवायरस या सॉफ्टवेयर सर्च करने से बचें क्योंकि कई फेक प्रॉडक्ट्स इंटरनेट पर मौजूद हैं, जो उल्टा आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही ओरिजनल और फेक सॉफ्टवेयर में अंतर करना भी मुश्किल है, इसलिए सतर्क रहें। डिस्काउंट कूपन कोड अगर शॉपिंग साइट या ऐप पर आपको डिस्काउंट कूपन कोड मिल रहा है तो अच्छी बात है, लेकिन ऐसे कोड की तलाश में गूगल सर्च की मदद न लें। ढेरों फर्जी साइट्स पर आपको फेक कूपन कोड्स मिलेंगे और बदले में आपके बैंकिंग डीटेल्स भी स्कैमर के पास चले जाएंगे।   Source-NBT

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read