COVID-19: Google की नई पहल, Google Search और Google Maps पर मिलेंगे वर्चुअल हेल्थकेयर दुनिया में Coronavirus असर देखने को मिल रहा है।
इस वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया गया है।
वैसे तो इस स्थिति में नुकसान हर किसी का है लेकिन रोगियों को इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
Technology
COVID-19: Google की नई पहल, Google Search और Google Maps पर मिलेंगे वर्चुअल हेल्थकेयर
COVID-19: Google की नई पहल, Google Search और Google Maps पर मिलेंगे वर्चुअल हेल्थकेयर दुनिया में Coronavirus असर देखने को मिल रहा है। इस वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया गया है। वैसे तो इस स्थिति में नुकसान हर किसी का है लेकिन रोगियों को इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हे

Article Advertisement
Article Advertisement
हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स ने रोगियों को देखना बंद कर दिया है।
इस वायरस की शुरुआत के बाद से ही वर्चुअल केयर और टेलिहेल्थ में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
ऐसे में हेल्थ कंसल्टेंट्स ने फोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर्स के बोझ को कम किया है।
इसी क्रम में Google ने भी एक पहल की है।
इसमें यूजर्स को लोकल हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स की जानकारी दी जाएगी।
Google ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि Google Search और Google Maps में वर्चुअल हेल्थकेयर विकल्प दिखाई देंगे।
कंपनी ने कहा है कि लोगों और हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को एक साथ जोड़ने में मदद करने के लिए कंपनी हाई-क्वालिटी और आधिकारिक जानकारी उपलब्घ करा रही है।
जल्द ही कंपनी Google Search और Google Maps में दो नए फीचर्स पेश करेगी जो यूजर्स को वर्चुअल हेल्थकेयर विकल्पों से कनेक्ट होने में मदद करेंगे।
यह कोई डॉक्टर, हॉस्पिटल और टेलिहेल्थ प्लेटफॉर्म हो सकता है।
कंपनी ने यह भी कहा कि डॉक्टर, हॉस्पिटल और मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स अपनी बिजनेस प्रोफाइल के जरिए वर्चुअल केयर उपलब्ध करा सकते हैं।
इससे लोग अपने आस-पास के प्रोवाइडर को ढूंढ पाएंगे।
साथ ही Google Search और Google Maps के जरिए ऑनलाइन केयर लिंक को भी देख पाएंगे।
इस लिंक पर क्लिक करने से लोग उस प्रोवाइडर की वर्चुअल हेल्थकेयर वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
यहां उन्हें जानकारी प्राप्त होगी।
Google का कहना है कि इसकी शुरुआत अमेरिका में एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हो रही है।
इससे कंपनी लोगों को व्यापक तौर पर वर्चुअल केयर प्लेटफॉर्म की जानकारी दे पाएंगे जिससे लोग आसानी से वर्चुअल केयर वेबसाइट्स पर जा सकें।
Source:- JAGRAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
