Google फोन अचानक हो रहे हैं बंद…अभी न करें ये काम, इस मॉडल में आ रही समस्या Google Pixel 6 Model Android 15 Update: अगर आप भी गूगल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है।
दरअसल Pixel यूजर्स को अपडेट के बाद बड़ी समस्या आ रही है।
चलिए इसके बारे में जानें... Google Pixel 6 Model Android 15 Update: गूगल ने हाल ही में अपनी Pixel 9 सीरीज को पेश किया है जिसके साथ ही अब कंपनी धीरे-धीरे Android 15 का अपडेट भी रोल आउट कर रही है।
लेटेस्ट सीरीज के साथ-साथ कंपनी अपने पुराने मॉडल्स को भी ये अपडेट दे रही है।
हाल ही में Pixel 6 स्मार्टफोन यूजर्स को भी Android 15 का अपडेट मिला है लेकिन इसी के साथ यूजर्स को कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कई यूजर्स ने बताया है कि अपडेट करने के बाद उनके फोन पूरी तरह से बंद हो गए हैं और फिर से ऑन नहीं हो रहे हैं।
यह समस्या पिछले हफ्ते से सामने आ रही है और कई यूजर्स को परेशान कर रही है।
फोन बन गया ‘डिब्बा’?
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब Pixel 6 यूजर्स को अपडेट के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
पहले भी कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि अपडेट के बाद उनके फोन का स्टोरेज खराब हो गया था या फोन अचानक बंद हो जा रहा था।
लेकिन, इस बार की समस्या बहुत गंभीर है क्योंकि कई यूजर्स के फोन पूरी तरह से बेकार हो गए हैं।
क्या है समस्या की वजह?
AndroidPolice की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके फोन में “प्राइवेट स्पेस” फीचर को ऑन करने के बाद यह समस्या आई है।
हालांकि, सभी मामलों में ऐसा नहीं हुआ है।
कुछ यूजर्स का फोन बिना किसी कारण के भी बंद हो गया है।
क्या करें Pixel 6 यूजर्स?
अगर आपके पास Pixel 6 फोन है तो अभी Android 15 अपडेट करने से बचें।
जब तक गूगल इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकालता, तब तक अपडेट को रोक कर रखना ही बेहतर है।
अभी कुछ दिन वेट करें तो नए अपडेट को भी तुरंत इनस्टॉल न करें।
पहले यूट्यूब या किसी और अन्य प्लेटफार्म पर जाकर अपडेट का रिव्यू चेक करें।
इस समस्या पर Google ने क्या कहा?
गूगल ने अभी तक इस समस्या के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
यह समस्या सिर्फ Pixel 6 मॉडल तक ही सीमित नहीं है।
कुछ Pixel 8 Pro यूजर्स ने भी शिकायत की है कि उनके फोन का बैक जेस्चर काम नहीं कर रहा है।
Android 15 अपडेट के बाद Pixel 6 यूजर्स को आ रही समस्याएं एक गंभीर मुद्दा है।
Google को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
तब तक, Pixel 6 यूजर्स को सावधान रहना चाहिए और अपडेट करने से पहले अच्छी तरह से इसका रिव्यू चेक कर लेना चाहिए।
Article Advertisement
Technology
Google फोन अचानक हो रहे हैं बंद…अभी न करें ये काम, इस मॉडल में आ रही समस्या
Google फोन अचानक हो रहे हैं बंद…अभी न करें ये काम, इस मॉडल में आ रही समस्या Google Pixel 6 Model Android 15 Update: अगर आप भी गूगल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल Pixel यूजर्स को अपडेट के बाद बड़ी समस्या आ रही है। चलिए इसके बारे में जानें... Google Pixel 6 Model Android 15 Up
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग

Technology
eMudhra के साइबर सुरक्षा संकट के बीच Google Chrome का बड़ा कदम, आज से प्रभावित वेबसाइटों पर दिख सकती है चेतावनी

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

India
1 नवंबर से बदलेंगे GST के नियम, कारोबारियों को पोस्ट-सेल डिस्काउंट और टैक्स रिफंड में मिल सकती है राहत
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15189 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6765 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5252 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15189 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6765 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5252 views
