अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने की बैठक: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्...बिहार में नवरात्रि पर बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौतभारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित: सीतामढ़ी में SSB और एपीएफ के अधिकारियों ने बनाई रणनीतिदुर्गा पूजा पर भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दिखे लोकसंस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्य-संगीत से उत्सवी माहौलअररिया में डांडिया की धूम,नेपाल में झिझिया ने मोहा मन: दुर्गा पूजा पर भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दिखे लोकस...बिहार के 68 हजार शिक्षक: फोल्डर गायब, नौकरी पर संकटबिहार समाचार: MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 रुपए के नोटों के बंडल? वायरल फोटो से किया जा रहा है दावा | Is Prashant Kishor distributing bundles of 500-rupee notes during the MLC election? A viral photo is beingतीन तलाक देने पर पहली बार बिहार में सजा, पति को दो साल की जेल, शादी के 21 साल बाद किया था कांडबढ़नी बॉर्डर पर त्योहारों के लिए सुरक्षा सख्त: त्योहारों के मद्देनजर बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, 50वीं वा...Pithoragarh News: नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान चलायाअनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने की बैठक: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्...बिहार में नवरात्रि पर बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौतभारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित: सीतामढ़ी में SSB और एपीएफ के अधिकारियों ने बनाई रणनीतिदुर्गा पूजा पर भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दिखे लोकसंस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्य-संगीत से उत्सवी माहौलअररिया में डांडिया की धूम,नेपाल में झिझिया ने मोहा मन: दुर्गा पूजा पर भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दिखे लोकस...बिहार के 68 हजार शिक्षक: फोल्डर गायब, नौकरी पर संकटबिहार समाचार: MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 रुपए के नोटों के बंडल? वायरल फोटो से किया जा रहा है दावा | Is Prashant Kishor distributing bundles of 500-rupee notes during the MLC election? A viral photo is beingतीन तलाक देने पर पहली बार बिहार में सजा, पति को दो साल की जेल, शादी के 21 साल बाद किया था कांडबढ़नी बॉर्डर पर त्योहारों के लिए सुरक्षा सख्त: त्योहारों के मद्देनजर बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, 50वीं वा...Pithoragarh News: नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया

Article Advertisement

Crime

रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के घर कुर्की जब्ती, गोपाल यादुका हत्याकांड में बेटा है फरार - Gopal Yaduka murder case

रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के घर कुर्की जब्ती, गोपाल यादुका हत्याकांड में बेटा है फरार - Gopal Yaduka murder case Bima Bharti पूर्णिया के हाई प्रोफाइल गोपाल यादुका मर्डर मामले में रुपौली विधानसभा से 5 बार की विधायक रहीं बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ गई है. राजद नेत्री और पूर्व MLA बीमा के भट्टा

रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के घर कुर्की जब्ती, गोपाल यादुका हत्याकांड में बेटा है फरार - Gopal Yaduka murder case

Article Advertisement

रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के घर कुर्की जब्ती, गोपाल यादुका हत्याकांड में बेटा है फरार - Gopal Yaduka murder case Bima Bharti पूर्णिया के हाई प्रोफाइल गोपाल यादुका मर्डर मामले में रुपौली विधानसभा से 5 बार की विधायक रहीं बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ गई है. राजद नेत्री और पूर्व MLA बीमा के भट्टा स्थित घर पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा पर गोपाल यादुका की हत्या का आरोप है. हत्याकांड में नाम आने के बाद से राजा फरार है, जबकि पति अवधेश मंडल ने बीते 5 अगस्त को ही सिविल कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया था पूर्णिया: भवानीपुर थाना क्षेत्र के हाई प्रोफाइल गोपाल यादुका हत्याकांड में रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के भट्टा स्थित घर पर शुक्रवार 20 सितंबर को पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. इस केस में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा मंडल आरोपी हैं. हत्याकांड में नाम आने के बाद से राजा फरार चल रहा है. कुर्की जब्ती कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही. बीमा भारती ने पुलिस की कार्रवाई के बाबत कोई बयान नहीं दिया है. "पूर्व विधायक बीमा भारती के पति और पुत्र पर वारंट निकला हुआ था. जिसमें पति अवधेश मंडल ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि पुत्र राजा फरार चल रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद यह कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की गई है." -कार्तिकेय शर्मा, पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया   अवधेश मंडल ने किया था आत्मसमर्पणः भवानीपुर थाना क्षेत्र के हाई प्रोफाइल गोपाल यादुका हत्याकांड में रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के पति कुख्यात अवधेश मंडल ने 5 अगस्त को पूर्णिया सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. पुलिस ने न्यायालय से आदेश के बाद पूर्व विधायक बीमा भारती के घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाया था. पुलिस की दबिश और कुर्की जब्ती के आदेश के बाद अवधेश मंडल ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था, लेकिन उनका पुत्र अबतक फरार चल रहा था. 2 जून को हुई थी हत्याः पूर्णिया के भवानीपुर में 2 जून को व्यवसायी गोपाल यदुका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने शूटर विशाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इसके अलावा इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड कहे जा रहे जमीन ब्रोकर संजय भगत को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. हत्याकांड की जांच में यह बात सामने आई थी कि बीमा भारती के बेटे राजा मंडल ने हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी. साथ ही हत्या के लिए हथियार भी मुहैया कराया था. कौन है बीमा भारतीः बीमा भारती, रुपौली विधानसभा से पांच बार चुनाव जीत चुकी है. वर्तमान में राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष है. 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के टिकट पर जीत हासिल की थी. हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था. जिसमें उसकी हार हुई थी. लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उसने विधायक से इस्तीफा देकर राजद पार्टी में शामिल हुई थी. जिस वजह से रुपौली में उपचुनाव हुआ. इस उपचुनाव में भी उसे हार का सामना करना पड़ा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read