अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Crime

गोपालगंज में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली

गोपालगंज में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने लगातार 2 एनकाउंटर किए हैं। बता दें, दरअसल गोपालगंज में रंगदारी और गैंगरेप के 3 आरोपी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई

गोपालगंज में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली

Article Advertisement

गोपालगंज में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने लगातार 2 एनकाउंटर किए हैं। बता दें, दरअसल गोपालगंज में रंगदारी और गैंगरेप के 3 आरोपी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार बीती रात जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में रंगदारी और गैंगरेप के 4 आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गए। पहली मुठभेड़ मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में हुई, जबकि दूसरी कुचायकोट थाना क्षेत्र के चंवर इलाके में हुई। रंगदारी केस में एक अपराधी घायल मीरगंज के मंगलम ज्वेलर्स के मालिक प्रवीण सोनी से 5 लाख रंगदारी मांगने के मामले में फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी रंगदारी की पहली किश्त 1 लाख लेने पहुंचे हैं। इसी आधार पर घेराबंदी की गई। मुठभेड़ में एक अपराधी आयुष कुमार को पैर में गोली लगी जबकि दो साथी फरार हो गए। आयुष मीरगंज के सवरेजी गांव निवासी राजू वर्मा का पुत्र है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंगरेप के 3 आरोपी घायल कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने सासामुसा स्टेशन पर यूपी से इलाज कराने आई युवती से गैंगरेप के मामले में फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। इसी दौरान चंवर इलाके में अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगरेप के 3 आरोपी करीमन कुमार, अभिषेक कुमार और सोनू कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन छापेमारी के दौरान वह पुलिस की कस्टडी से हथियार छीनकर भागने लगा। तभी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। घटनास्थल से देसी कट्टा, रिवाल्वर और कारतूस मिला पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, रिवाल्वर और कारतूस भी बरामद किया है। घायल अपराधियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 2025 में अब तक गोपालगंज में सात मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिनमें एक अपराधी मनीष यादव की मौत भी हो चुकी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों में दहशत का माहौल है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read