कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से ही काम कर रहे हैं।
ऐसे में ऑफिस की मीटिंग के लिए वीडियो कॉलिंग ऐप Zoom और Google Meet का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है।
हाल ही में Zoom ऐप यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है और इसकी खासियत है कि इसमें एक समय में एक साथ 100 से ज्यादा लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जरिए कनेक्ट हो सकते हैं।
Technology
सरकार ने जारी किया चैलेंज, बनाएं Zoom जैसा ऐप और पाएं 1 करोड़ रुपये का इनाम
कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में ऑफिस की मीटिंग के लिए वीडियो कॉलिंग ऐप Zoom और Google Meet का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में Zoom ऐप यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है और इसकी खासियत है कि इसमें एक समय में एक साथ 100 से ज्यादा लोग वीडियो कॉन्फ्रे

Article Advertisement
Article Advertisement
लेकिन इस बीच ये भी खबर सुर्खियों में रही कि Zoom ऐप में यूजर्स को डाटा लीक किया जा रहा है।
ऐसे में केंद्र सरकार ने अब एक 'ऐप चैलेंज' लॉन्च किया है।
इस चैलेंज के तहत जीतने वाली टीम को 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।
केंद्र सरकार की वेबसाइट mygov.in पर जारी किए गए इस ऐप चैलेंज में Zoom ऐप जैसे बनाने के लिए कहा गया है।
साथ ही यह जानकारी दी गई है कि चैलेंज में जीतने वाली टीम को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
चैलेंज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट 30 अप्रैल है।
यानि जो भी इस चैलेंज में हिस्सा लेना चाहता है उसे 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद 29 जून को सरकार रिजल्ट की घोषणा करेगी।
जीतने वाली टीम को केंद्रीय सूचना एंव तकनीकी मंत्रालय की ओर से सर्टिफिकेट और 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सरकार ने इस ऐप चैलेंज के लिए कुछ नियम व शर्ते भी रखी हैं।
जैसे कि यह ऐप सभी डिवाइसेज को सपोर्ट करने में सक्षम होना चाहिए।
साथ ही सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है कि ये कम डाटा खर्च के साथ ही कमजोर नेटवर्क पर भी काम कर सके।
इसके अलावा ऐप में ट्रांसफर होने वाला डाटा इनक्रिप्टेड फॉर्मेट में होना चाहिए।
बता दें कि हाल ही में सरकार ने Zoom ऐप के खिलाफ एक एडवायरजरी जारी करते हुए कहा था कि सुरक्षा कारणों से इस ऐप का इस्तेमाल सरकारी अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाना चाहिए।
साथ ही ये भी चेतावनी दी थी कि Zoom ऐप से साइबर अटैक होने का खतरा है और इस ऐप को इस्तेमाल करने से बचें।
Source :- Hindustan
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
