अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

महागठबंधन का सहरसा बंद

महागठबंधन का सहरसा बंद सीएए एवं एनआरसी बिल के विरोध में 21 दिसंबर को आहुत बिहार बंद को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस किया। राजद विधायक जफर आलम ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर बिहार के सभी सेकुलर दलों के द्वारा 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान कि

महागठबंधन का सहरसा बंद

Article Advertisement

महागठबंधन का सहरसा बंद सीएए एवं एनआरसी बिल के विरोध में 21 दिसंबर को आहुत बिहार बंद को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस किया। राजद विधायक जफर आलम ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर बिहार के सभी सेकुलर दलों के द्वारा 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।

Article Advertisement

बंद को सभी विपक्षी दलों सहित आम जनता का पूरा समर्थन है।उन्होंने कहा बंद से एक दिन पूर्व शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह चौक से बंद के समर्थन में मशाल जुलूस निकालकर जनता को जागरूक किया जाएगा। विधायक ने कहा सीएए और एनआरसी देश को तोड़ने वाला कानून है। केंद्र सरकार नोटबंदी, जीएसटी सहित सभी मुद्दों पर फेल है। बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। सीपीआई नेता ओम प्रकाश नारायण ने कहा कि रेलवे को भी निजी कंपनी के हाथों में गिरवी रखा जा रहा है। सरकार नवरत्न जैसी महत्वपूर्ण कंपनियों को निजी हाथों में सौंप रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो विद्यानंद मिश्र ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 1955 में ही बनाया गया। जिसके तहत लोगों को नागरिकता भी दी गई है। लेकिन केंद्र सरकार इस बिल के माध्यम से नागरिकता का समाधान करना नहीं धर्म के आधार पर दिखावा कर रही है। लोजद जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया ने कहा जो राजनीतिक दल राज्यसभा एवं लोकसभा में बिल का समर्थन किया लेकिन अब वह दल भी पलट रहे हैं। बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, असम की सरकार एनआरसी नहीं लागू करेगी। रालोसपा जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह जीसू ने कहा कि बंद को आम लोगों का भी पूरा समर्थन है। मौके पर रालोसपा के चंदन कुमार बागची, धीरेन्द्र यादव, हम जिलाध्यक्ष राम रतन ऋषिदेव, वीआईपी की रेशमा शर्मा, शशांक सुमन विक्की, रिया देवी सहित अन्य मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read